खटीमा: चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप, भाजपाइयों ने जताया रोष

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। नागरिक अस्पताल के चिकित्सक पर एक बालक के उपचार में प्रति लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए भाजपाईयों ने रोष जताया। उन्होंने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग उठाई। भाजपाईयों ने इस संबंध में सीएमओ को संबोधित ज्ञापन वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वीपी सिंह को सौंपा। मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा …

खटीमा, अमृत विचार। नागरिक अस्पताल के चिकित्सक पर एक बालक के उपचार में प्रति लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए भाजपाईयों ने रोष जताया। उन्होंने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग उठाई। भाजपाईयों ने इस संबंध में सीएमओ को संबोधित ज्ञापन वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वीपी सिंह को सौंपा।

मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री सावित्री कन्याल के साथ प्रदेश मंत्री लीलावती राणा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विमला मुंडेला, प्रदेश महामंत्री मोहनी पोखरिया, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष कैप्टन गंभीर सिंह धामी, नगर अध्यक्ष धाना भंडारी, अंजू देवी, इंदु उपाध्याय, जयंती पांडेय, इंद्रा चंद समेत अनेक भाजपाई अस्पताल पहुंचे।

ज्ञापन में भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री सावित्री कन्याल ने कहा है कि उसकी पुत्री व दामाद उसके 10 वर्षीय नाती मुकेश देव की अचानक तबियत खराब होने पर रविवार 30 अक्टूबर को नागरिक अस्पताल आए। जहां इमरजेंसी में उसका चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया और उनसे सोमवार को आने को कहा गया।

इस पर वह अपने नाती मुकेश देव को लेकर दूसरे दिन सोमवार की सुबह करीब 9 बजे अस्पताल पहुंची। जहां दूसरा पर्चा बनाया और इमरेजेंसी में चिकित्सक डॉ. अमित बंसल के पास गई। आरोप लगाया करीब सवा दस बजे डॉक्टर कमरे में आए और बिना अवलोकन किए ही गोलियां लिख दीं और बाहर कर दिया। अपने नाती की हालत गंभीर होने पर वह निजी अस्पताल ले गई।

जहां उसे भर्ती किया गया और हालत गंभीर होने पर वहां से भी रेफर कर दिया। जो वर्तमान में आर्मी अस्पताल लखनऊ में भर्ती है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। भाजपाईयों ने चिकित्सक पर कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए विभागीय कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

अटल जयंती पर PM मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’: योगी ने तैयारियों की समीक्षा, 2 लाख लोगों की भीड़ के लिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश
25 दिसंबर को लखनऊ में मोदी का मेगा शो: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लोकार्पण पर जुटेंगे लाखों लोग, अटल जयंती बनेगी भव्य जनसंपर्क अभियान
मदरसा फर्जी नियुक्ति कांड: पुलिस दे रही आरोपियों की तलाश में दबिश, जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी रडार पर
लखनऊ, कन्नौज, इटावा और वाराणसी में मिलिट्री स्कूल खोले जाने चाहिए : अखिलेश यादव
वाराणसी रेंज में पहली बार शुरू हुई व्हाट्सएप ‘बॉट’ सेवा, अब गुमनाम तरीके से दें अपराध की खबर