महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाला शोध छात्र गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र साइबर अपराध शाखा ने ट्विटर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में अहमदनगर के एक विश्वविद्यालय के 29 वर्षीय पीएचडी छात्र को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। ये भी पढ़ें:-राहुल गांधी ने पकड़ा पूनम कौर …

मुंबई। महाराष्ट्र साइबर अपराध शाखा ने ट्विटर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में अहमदनगर के एक विश्वविद्यालय के 29 वर्षीय पीएचडी छात्र को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें:-राहुल गांधी ने पकड़ा पूनम कौर का हाथ, वायरल हो रही तस्वीर, बीजेपी पर बरसे लोग

अधिकारी ने बताया कि साइबर प्रकोष्ठ को 14 अक्टूबर को एक शिकायत मिली थी, जिसमें कहा गया था कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने के लिए एक विशेष ट्विटर हैंडल का इस्तेमाल किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि आरोपी व्यक्ति महिलाओं और महिला पत्रकारों को गाली देने के लिए माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के हैंडल का भी इस्तेमाल कर रहा था।

अधिकारी ने बताया कि कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी वाई-फाई-वीपीएन का इस्तेमाल कर रहा था, और यह बताने की कोशिश कर रहा था कि वह मुंबई से सामग्री पोस्ट कर रहा है। उन्होंने बताया कि साइबर शाखा ने ट्वीट का तकनीकी विश्लेषण किया और पाया कि आरोपी इसे अहमदनगर जिले के रहूरी स्थित महात्मा फूले कृषि विश्वविद्यालय से पोस्ट कर रहा है।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद एक साइबर टीम शुक्रवार को अहमदनगर गई और शनिवार को कुछ संदिग्धों पर छापेमारी की। उन्होंने बताया कि साइबर टीम ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया और आगे की जांच के लिये उन्हें लेकर मुंबई आई। उन्होंने बताया कि जांच दल ने बाद में मामले के मुख्य आरोपी को विश्वविद्यालय से गिरफ्तार किया तथा दो मोबाइल फोन और एक लैपटॉप भी बरामद किया गया । पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:-NIA ने तमिलनाडु कार विस्फोट मामले की शुरू की जांच, अब तक छह गिरफ्तार

 

 

संबंधित समाचार