BSF ने पाकिस्तान के मंसूबों को किया नाकाम, घुसपैठिए को मार गिराया

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

जयपुर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने शुक्रवार रात भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी नागरिक को मार गिराया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। ये भी पढ़ें- 20 KM दूर से देगी दिखाई… दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा का लोकार्पण आज, जानें क्या है खासियत? गंगानगर के …

जयपुर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने शुक्रवार रात भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी नागरिक को मार गिराया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें- 20 KM दूर से देगी दिखाई… दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा का लोकार्पण आज, जानें क्या है खासियत?

गंगानगर के पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि घटना शुक्रवार रात जिले के सीमावर्ती अनूपगढ़ सेक्टर में हुई, जहां बीएसएफ के जवानों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को तारबंदी के पास भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करते देख आगाह किया।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, पाकिस्तानी नागरिक के न रुकने पर जवानों ने गोलीबारी की, जिसमें उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अनूपगढ़ थाने में एक मामला दर्ज कर शव को मुर्दाघर में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार, मृतक के पास से कोई भी सामान नहीं मिला है और उसकी शिनाख्त भी नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलने पर बीएसएफ के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें- Gujarat Election 2022: पंजाब की तर्ज पर AAP, सीएम चेहरे के लिए मांगी जनता से सुझाव

संबंधित समाचार