ICC T20 WC 2022 : ‘लाओ भैया दे दो’, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड लेने के लिए आतुर दिखे सूर्यकुमार यादव, देखें Video
नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में गुरुवार (27 अक्टूबर) को खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने नीदरलैंड को 56 रनों से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत ग्रुप-2 के प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 पर पहुंच गया है। …
नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में गुरुवार (27 अक्टूबर) को खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने नीदरलैंड को 56 रनों से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत ग्रुप-2 के प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 पर पहुंच गया है। लेकिन भारतीय टीम की इस जीत में सूर्यकुमार यादव का अहम रोल रहा। अब टीम इंडिया अपने तीसरे मुकाबले में 30 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका का सामना करेगी।
https://youtu.be/GrSYDdDpejI
सूर्यकुमार यादव ने महज 25 गेंदों में नाबाद 51 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें सात चौके और एक छक्का शामिल रहा। इस पारी के लिए सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अवॉर्ड सेरेमेनी में तो सूर्या ने अपने व्यवहार से सबों का ध्यान आकर्षित किया। दरअसल जब घोषणा हुई कि वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए हैं तो सूर्या ने फैन से कहा, ‘लाओ भैया दे दो।’ सूर्या का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
https://www.instagram.com/reel/CkNhNx0ObeI/?utm_source=ig_web_copy_link
सूर्यकुमार यादव ने छक्का ठोककर अपनी फिफ्टी पूरी की
आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने 20वें ओवर की अंतिम गेंद पर खतरनाक छक्का लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। ये छक्का देख विराट खुशी से झूम उठे और सूर्यकुमार यादव का गले से लगा लिया।
ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2022: ज़िम्बाब्वे ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को रौंदा, एक रन से हासिल की जीत
