बरेली: छोटी दिवाली पर खूब बिका सोना-चांदी, कारोबार पहुंचा 760 करोड़

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। छोटी दिवाली पर बाजार गुलजार रहा। सोना-चांदी के आभूषण, वाहन व बर्तन की जमकर बिक्री हुई। शनिवार की तुलना में रविवार को भीड़ कम रही। कई लोगों ने शनिवार तो कई ने रविवार को धनतेरस मनाई। साहूकारा सराफा बाजार में लोग कम आए जबकि आलमगिरीगंज में ग्राहकों की आमद ज्यादा रही। कार बाजार में …

बरेली, अमृत विचार। छोटी दिवाली पर बाजार गुलजार रहा। सोना-चांदी के आभूषण, वाहन व बर्तन की जमकर बिक्री हुई। शनिवार की तुलना में रविवार को भीड़ कम रही। कई लोगों ने शनिवार तो कई ने रविवार को धनतेरस मनाई। साहूकारा सराफा बाजार में लोग कम आए जबकि आलमगिरीगंज में ग्राहकों की आमद ज्यादा रही। कार बाजार में अधिकांश कारोबार शनिवार को ही हो गया। शहर में 800 कारें धनतेरस पर बिकी हैं। इसके साथ 2000 से अधिक दोपहिया वाहन घरों में पहुंचे। प्रमुख व्यापारियों के अनुसार इस दिवाली करीब 760 करोड़ से अधिक का कारोबार हाेने का अनुमान है। धनतेरस दो दिन होने से सभी क्षेत्र के ग्राहक बंट गए।

ये भी पढ़ें- बरेली: स्लीपर कोच ठसाठस, जनरल में शौचालय में किया सफर

आलमगिरीगंज के अनिल पाटिल बताते हैं कि दो दिन में सराफा का अनुमानित बाजार लगभग 200 -250 करोड़ का हुआ। सराफा बाजार में चांदी के सिक्के भी खूब बिके। चांदी का पुराना सिक्का 800 से लेकर 875 रुपये में बिका। चांदी के सिक्के की कई वैरायटी बाजार में थीं। शोरूम में कई डिजाइन के गहने भी लोगों ने रविवार को पसंद किये। अधिकांश लोग शगुन के तौर पर हल्के से हल्के गहनों की मांग करते दिखे। शोरूम संचालकों ने भी सोने के बढ़े दाम देखते हुए हल्के वजन वाले नए डिजाइन भी पसंद कराये।

आभूषणों में कई नई डिजाइन से ग्राहकों की मुराद भी पूरी हो गई। बर्तन बाजार में अपेक्षाकृत रविवार को कम भीड़ रही। दुकानदारों का कहना था कि शनिवार को ज्यादातर लोगों ने धनतेरस मनाई। उसी दिन अधिक खरीदारी हुई। कार शोरूम संचालक सचिन भसीन ने बताया कि दो दिन में शहर के सभी शोरूम से लगभग 800 कारें बिकीं। होंडा शोरूम के मुदित बताते हैं कि जिले में 2000 से अधिक दोपहिया वाहन बिके हैं। इस बार ई- बाइक भी खूब बिकी हैं।

दिवाली पर अनुमानित व्यापार एक नजर में
60 करोड़ के इलेक्ट्रानिक आइटम, 20 करोड़ के बर्तन, 20 करोड़ के ड्राईफ्रूट्स, 30 करोड़ की मिठाइयां, 200 करोड़ से ऊपर के वाहन, 20 करोड़ से अधिक की झालरें, लाइट आदि, 250 करोड़ से ऊपर की ज्वैलरी, 10 करोड़ के मोबाइल, 50 करोड़ के कपड़े, 100 करोड़ से ऊपर का रियल एस्टेट का कारोबार हुआ है।

ये भी पढ़ें- बरेली: भारत की पाक पर जीत का मनाया जश्न, युवाओं ने डांस कर खुशी का किया इजहार

 

 

संबंधित समाचार