मध्य प्रदेश में बस और ट्रॉली की टक्कर में UP के 15 लोगों की मौत, 40 घायल
रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा में सुहागी हिल्स के पास बस और ट्रॉली की टक्कर में 15 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हुए हैं। बस हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी। बस में सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। नवनीत भसीन (SP, रीवा) ने बताया कि रीवा में …
रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा में सुहागी हिल्स के पास बस और ट्रॉली की टक्कर में 15 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हुए हैं। बस हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी। बस में सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। नवनीत भसीन (SP, रीवा) ने बताया कि रीवा में सुहागी पहाड़ी के पास बस और ट्राली की टक्कर होने की वजह से 15 की मौत और 40 घायल हुए हैं। 40 घायलों में से 20 को प्रयागराज (UP) के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी। बस में सवार सभी लोग यूपी के रहने वाले हैं। घायलों की स्थिति ठीक है और उनका इलाज जारी है। मामले में जांच जारी है।
रीवा दुर्घटना पर विश्वास सारंग (मध्य प्रदेश के मंत्री) ने कहा कि मिली कि रीवा में हैदराबाद से गोरखपुर जा रही बस का एक्सीडेंट हुआ है। प्रशासन को बचाव अभियान करने का और जरूरत के हिसाब से सभी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
मनोज पुष्प (रीवा कलेक्टर, मध्य प्रदेश) ने कहा कि ऐसा लगता है कि इस ट्रक का सामने वाले ट्रक से एक्सीडेंट हुआ था और जब चालक ने ब्रेक लगाया तो पीछे से आ रही बस ट्रक से टक्कराई। पुलिस-प्रशासन और स्थानीय लोग यहां हैं। बचाव कार्य किया गया। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। गंभीर रूप से घायल कुल 19 लोगों का इलाज किया जा रहा है। करीब 6-7 फीट लंबी बस ने ट्रॉली में टक्कर मार दी। केबिन में बैठे लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। हमारा फोकस मृतक की शिनाख्त पर है
जिला कलेक्टर, एसपी सहित वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हमने पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों का रीवा मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
इस पूरे दु:खद घटनाक्रम से यूपी के मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी को भी अवगत कराया है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) October 22, 2022
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रीवा बस-ट्रॉली ट्रक की टक्कर पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने आज सुबह उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की और उन्हें घटना से अवगत कराया। यात्रियों के पार्थिव शरीर को मप्र सरकार प्रयागराज लाएगी। घायल यात्रियों को उपचार कराकर रात में 2 बसों में प्रयागराज भेजा गया है। मध्य प्रदेश के रीवा मेडिकल कॉलेज में गंभीर रूप से घायल यात्रियों का नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है। रीवा जिला प्रशासन सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है।
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj जी से घायलों के समुचित उपचार व उत्तर प्रदेश निवासी दिवंगतों के पार्थिव शरीर को प्रदेश तक पहुंचाने हेतु वार्ता हुई है।
प्रदेश निवासी दिवंगतों के परिजनों को ₹02-02 लाख व गंभीर घायलों को ₹50-50 हजार सहायता राशि प्रदान करने हेतु निर्देश दिए हैं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 22, 2022
आर्थिक सहायता का ऐलान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि CM शिवराज सिंह चौहान से घायलों के उपचार व UP निवासी दिवंगतों के पार्थिव शरीर को प्रदेश तक पहुंचाने हेतु वार्ता हुई। प्रदेश निवासी दिवंगतों के परिजनों को ₹02 लाख व गंभीर घायलों को ₹50,000 सहायता राशि प्रदान करने हेतु निर्देश दिए हैं।
The Prime Minister has announced an ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF for the next of kin of each deceased in the tragic bus accident in Madhya Pradesh. The injured would be given Rs. 50,000. https://t.co/24QEOITaL1
— PMO India (@PMOIndia) October 22, 2022
मध्य प्रदेश के रीवा में हए हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे। रीवा में हए हादसे पर मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि रीवा में कल रात लगभग 11 बजे दुर्घटना घटी.. ये बहुत दुखद घटना है। सूचना मिलने पर मध्य प्रदेश के जिला प्रशासन, SP के साथ पूरा अमला राहत और बचाव कार्य में जुट गया। घायलों का निशुल्क इलाज संजय गांधी मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है: मृतकों के परिजनों को मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से 1 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी और घायलों को 10,000 रुपए दिए जांएगे।
हैदराबाद से गोरखपुर जा रही बस की रीवा, मध्यप्रदेश में हुई दुर्घटना से कई यात्रियों के निधन का समाचार सुनकर मुझे गहरा दुःख हुआ है। सभी शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
— President of India (@rashtrapatibhvn) October 22, 2022
राष्ट्रपति ने जताया दुःख
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि हैदराबाद से गोरखपुर जा रही बस की रीवा, मध्यप्रदेश में हुई दुर्घटना से कई यात्रियों के निधन का समाचार सुनकर मुझे गहरा दुःख हुआ है। सभी शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
