दीपोत्सव की तैयारियां : अबकी बार नही रंगे गए राम की पैड़ी के तट वाले मंदिर

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। एक तरफ दीपोत्सव के लिए पूरी अयोध्या को संजाया और संवारा जा रहा है तो दूसरी तरफ मुख्य आयोजन स्थल राम की पैड़ी से सटे मंदिर पहली बार है कि उनकी रंगाई पुताई नहीं हुई। यही नहीं राम की पैड़ी पर बैठने के लिए बने शेड भी नहीं रंगे गए। यह हाल …

अमृत विचार, अयोध्या। एक तरफ दीपोत्सव के लिए पूरी अयोध्या को संजाया और संवारा जा रहा है तो दूसरी तरफ मुख्य आयोजन स्थल राम की पैड़ी से सटे मंदिर पहली बार है कि उनकी रंगाई पुताई नहीं हुई।

यही नहीं राम की पैड़ी पर बैठने के लिए बने शेड भी नहीं रंगे गए। यह हाल तब है जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पिछले दौरे के दौरान पुराने मंठ-मंदिरों के रंग-रोगन के निर्देश दे गए थे।

पांचवें दीपोत्सव के दौरान अयोध्या विकास प्राधिकरण ने सभी मठ-मंदिरों को पीले रंग से रंगवा दिया था। राम की पैड़ी के सभी मंदिर एक ही रंग में नजर आ रहे थे, लेकिन इस बार नजारा कुछ और ही है।

राम की पैड़ी पर स्थित मंदिरों पर ध्यान ही नहीं दिया गया। मंदिरों में रंग-रोगन न होने की वजह से वहां के संत भी निराश हैं। राम की पैड़ी पर बने शेड बदसूरत दिख रहे हैं। प्रशासन लाइटिंग की चकाचौंध कर इस पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहा है।

यह भी पढ़ें:- दीपोत्सव की तैयारियां : साकेत में बने तीन हैलीपैड, पीएम के आने के संकेत

संबंधित समाचार