अतीक अहमद पर बड़ी कार्रवाई, प्रयागराज पुलिस ने कुर्क की 34 करोड़ की संपत्ति
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ में प्रयागराज पुलिस ने माफिया अतीक अहमद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने गोमतीनगर इलाके में मुनादी करते हुए अतीक अहमद की संपत्ति पर कुर्की से सम्बंधित बोर्ड लगा दिया है। पुलिस की तरफ से बताया गया है कि यह कार्रवाई गोमती नगर विनम्र खंड में …
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ में प्रयागराज पुलिस ने माफिया अतीक अहमद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने गोमतीनगर इलाके में मुनादी करते हुए अतीक अहमद की संपत्ति पर कुर्की से सम्बंधित बोर्ड लगा दिया है।
पुलिस की तरफ से बताया गया है कि यह कार्रवाई गोमती नगर विनम्र खंड में जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर की गयी है। बताते चलें कि माफिया अतीक अहमद जेल में है और उसके खिलाफ दर्ज तकरीबन सौ के करीब मामलों में लगातार कार्रवाई कि जा रही है।
ये भी पढ़ें-‘भारत जोड़ो यात्रा’ के माध्यम से कांग्रेस एक ‘विफल मिसाइल’ को फिर से लॉन्च कर रही है: CM बोम्मई
