अयोध्या: अपडेट करवा लें 10 साल पुराने आधार : रिनवा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा ने अयोध्या मण्डल के लोगों से कहा है कि अगर उनका आधार 10 साल पुराना हो गया है तो आधार केन्द्र पर जाकर उसे अपडेट जरूर करवा लें। मण्डलायुक्त गुरुवार को आधार अपडेट के लिए चलाये जा रहे अभियान की जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा कर रहे थे। मण्डलायुक्त …

अमृत विचार, अयोध्या। मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा ने अयोध्या मण्डल के लोगों से कहा है कि अगर उनका आधार 10 साल पुराना हो गया है तो आधार केन्द्र पर जाकर उसे अपडेट जरूर करवा लें। मण्डलायुक्त गुरुवार को आधार अपडेट के लिए चलाये जा रहे अभियान की जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा कर रहे थे। मण्डलायुक्त ने बताया कि अयोध्या मंडल में आधार नामांकन और अपडेट करने के लिए लगभग 525 आधार नामांकन और अपडेट मशीन कार्यरत हैं।

इन आधार नामांकन और अपडेट मशीनों ने पिछले एक महीने के दौरान लगभग 57 हजार नए आधार नामांकन और लगभग 1 लाख 44 हजार आधार अपडेट किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 0 से 5 वर्ष तक के नवजात बच्चों के आधार इनरोलमेंट के लिए महिला एवं बाल विकास तथा सम्बंधित विभागों द्वारा विशेष अभियान चलाया जाये, जिससे सभी बच्चों का आधार बनाया जा सकें। उन्होंने जिला प्रशासन एवं भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ आधार अपडेट के लिए अभियान के लिए विशेष कैम्प संचालित किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आधार अपडेट के लिए अपने पते एवं पहचान का वैध प्रमाण लेकर अपने नजदीकी आधार केंद्र आए और अपना आधार अपडेट करायें। इसके लिए निर्धारित शुल्क 50 रुपए है।

बैठक में उपस्थित जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि जनपद अयोध्या में आधार नामांकन और अपडेट करने के लिए लगभग 138 आधार नामांकन और अपडेट मशीन कार्यरत हैं। इन आधार नामांकन और अपडेट मशीनों ने पिछले एक महीने के दौरान लगभग 12 हजार नए आधार नामांकन और लगभग 37 हजार आधार अपडेट किए हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ के निदेशक ले. कर्नल प्रवीन कुमार सिंह ने आधार से सम्बंधित जानकारियों को सभी अधिकारियों से साझा किया। बैठक में सीडीओ अनिता यादव, संयुक्त विकास आयुक्त अरविन्द चन्द्र जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें… अयोध्या: 120 रुपये के लिए मारपीट, फूटा सिर

संबंधित समाचार