मुरादाबाद : सुहागिनें तैयार, सोलह शृंगार कर करेंगी चांद का दीदार
मुरादाबाद,अमृत विचार। पति की दीर्घायु व कुशलता के लिए सुहागिनें आज निर्जल व्रत रखेंगी। शाम को सोलह शृंगार करके विधि-विधान से पूजा अर्चना कर छलनी से चांद का दीदार करेंगी। करवा चौथ की खरीदारी को लेकर देर रात तक बाजार गुलजार रहे। बाजारों में त्योहारी भीड़ से व्यापारी भी उत्साहित हैं। चांद के साए में …
मुरादाबाद,अमृत विचार। पति की दीर्घायु व कुशलता के लिए सुहागिनें आज निर्जल व्रत रखेंगी। शाम को सोलह शृंगार करके विधि-विधान से पूजा अर्चना कर छलनी से चांद का दीदार करेंगी। करवा चौथ की खरीदारी को लेकर देर रात तक बाजार गुलजार रहे। बाजारों में त्योहारी भीड़ से व्यापारी भी उत्साहित हैं।

चांद के साए में अपने पिया का दीदार करने के लिए बेताब महिलाएं देर रात तक करवा चौथ की तैयारियों में जुटी रहीं। बुधवार को बाजार भी देर रात तक गुलजार रहे। जहां महिलाओं व सौंदर्य प्रसाधन सामग्री की खरीदारी की। पुरुषों ने अपनी जीवन संगिनी को देने के लिए उपहारों की भी खरीदारी की। जिन युवतियों का रिश्ता पक्का हो गया है। वह भी अपने पहले करवा चौथ को लेकर खासी उत्साहित दिखाई दीं। सुहागिन महिलाओं की तरह वह भी होने वाले पति की कुशलता को व्रत रखेंगी। ऐसी युवतियां भी ब्यूटी पार्लर्स पर सजने संवरने को पहुंचीं। मेंहदी की दुकानों पर सुहागिनां के साथ-साथ युवतियां आकर्षक डिजाइन की मेंहदी हाथों में लगवा रही थीं।

बुध बाजार, कांठ रोड, गंज गुरहट्टी समेत ऐसा नजारा शहर के सभी प्रमुख बाजारों का था। ग्राहकों की भीड़ को देखकर व्यापारियों में भी उत्साह बना रहा। व्यापारियों का कहना है कि त्योहारी सीजन के चलते अब दीपावली तक ऐसा माहौल बना रहेगा। कई साल बाद बाजार में पहले की तरह भीड़ देखने को मिल रही है।

मेहंदी के लिए घंटों इंतजार
शहर के सभी ब्यूटी पार्लर आधी रात तक हाउस फुल रहे। मुख्य बाजार सहित गली-मोहल्लों के पार्लरों में बाहर ही मेहंदी लगवाने की अलग व्यवस्था की गई। इसके बाद भी युवतियों और महिलाओं को घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं आशियाना कॉलोनी, साईं मंदिर रोड व कांठ रोड समेत कई जगह पर अलग से पंडाल लगाए गए। जहां सुहागिनों ने मेहंदी लगवाई। त्योहार के मद्देनजर स्पेशल पैकेज दिए गए लेकिन, अधिकतर महिलाओं ने ब्राइडल मेहंदी पसंद की।
जीवन संगिनी के लिए बुक किए 78 दोपिहया व चार पहिया वाहन
करवा चौथ पर पति अपनी जीवन संगिनी को दोपहिया व चार पहिया वाहन भी गिफ्ट करेंगे। गुरुवार को 78 वाहनों की डिलीवरी होगी। आकांक्षा ऑटो मोबाइल के मैनेजर विपिन गुप्ता ने बताया कि 43 चार पहिया वाहन की डिलीवरी गुरुवार को की जाएगी। जवाहर ऑटो मोबाइल के मैनेजर गगन ने बताया 35 दो पहिया वाहनों की डिलीवरी होगी। मैनेजर ने बताया कि ज्यादातर लोगों ने सरप्राइज गिफ्ट देने की प्लानिंग की है।

जर्कन की चूड़ियां महिलाओं की पहली पसंद
टाउनहॉल स्थित चूड़ी दुकानदार विनोद बताते हैं कि करवा चौथ पर महिलाएं चूड़ियों की खरीदारी ज्यादा करती हैं। उनके पास महिलाओं की पसंद की कई रंग, डिजाइन और फैशन के मुताबिक चूड़ियां रहती हैं। इस समय का फैशन कांच, मैट, फोटो जड़ी, जर्कन आदि किस्म की चूड़ियों का है, जो महिलाओं की पहली पसंद रहती हैं। इनकी कीमत 80 रुपये से शुरू होकर 250 रुपये दर्जन तक की है।
महिलाओं में ब्रांडेड व मेट की लिपस्टिक का रहा क्रेज
सुहागन के सोलह शृंगार में काजल, बिंदी, लिपिस्टिक, सिंदूर, चूड़ी, मांग टिका, नथ, कुंडल, अंगूठी, कमरबंद, बिछुए, पायल आदि शामिल हैं। इसमें ज्यादातर वस्तुएं कॉस्मेटिक शॉप पर ही मिलती है। कॉस्मेटिक शॉप पर महिलाओं की भीड़ रही। इस बार ब्रांडेड व मेट की लिपस्टिक का महिलाओं में ज्यादा क्रेज रहा।
ये भी पढे़ं : Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानिए यहां
