संघ प्रमुख मोहन भागवत आज आएंगे प्रयागराज, इस बैठक में होंगे शामिल
प्रयागराज, अमृत विचार। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत आज प्रयागराज जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार वह 16 से 19 अक्टूबर तक होने वाले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में भाग लेंगे। उनके 12 से 19 अक्टूबर तक यानी आठ दिन प्रयागराज में उनके प्रवास की जानकारी …
प्रयागराज, अमृत विचार। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत आज प्रयागराज जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार वह 16 से 19 अक्टूबर तक होने वाले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में भाग लेंगे। उनके 12 से 19 अक्टूबर तक यानी आठ दिन प्रयागराज में उनके प्रवास की जानकारी भी मिली हैं।
बताते चलें प्रयागराज के यमुनापार के गौहनिया स्थित जयपुरिया स्कूल परिसर 16 से 19 तारीख तक आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक होने जा रही है। इस कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल होंगे। ये पहला मौका है जब संघ प्रमुख इतने लंबे समय के लिए प्रयागराज आ रहे हैं। माना जा रहा है कि मोहन भागवत संघ के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ कार्यकारी मंडल के विषयों पर चर्चा करेंगे।
ये भी पढ़ें-जौनपुर: भगवान शिव का अभिनय कर रहे कलाकार की स्टेज पर हुई मौत
