रुद्रपुर: हर्षोल्लास से मनाई वाल्मीकि जयंती, बारिश के कारण स्थगित हुई शोभायात्रा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। शहर के कई स्थानों पर वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इस दौरान वाल्मीकि समुदाय के अलावा राजनैतिक दलों के नेताओं ने वाल्मीकि मंदिर में आराधना की। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि ने धार्मिक ग्रंथ लिखकर समाज को धर्म के प्रति सजग किया। बारिश की वजह से शोभायात्रा स्थगित की गई। रविवार को …

रुद्रपुर, अमृत विचार। शहर के कई स्थानों पर वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इस दौरान वाल्मीकि समुदाय के अलावा राजनैतिक दलों के नेताओं ने वाल्मीकि मंदिर में आराधना की। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि ने धार्मिक ग्रंथ लिखकर समाज को धर्म के प्रति सजग किया। बारिश की वजह से शोभायात्रा स्थगित की गई।

रविवार को शहर के भूत बंगला एवं गांधी कॉलोनी स्थित वाल्मीकि मंदिर में सुबह से लोगों ने पूजा की। इसके अलावा पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और पूर्व पालिकाध्यक्षा मीना शर्मा ने कई स्थानों पर जाकर वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस मौके पर कांग्रेस महानगरध्यक्ष जगदीश तनेजा, महर्षि वाल्मीकि मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष बिट्टू वाल्मीकि, राहुल कुमार वाल्मीकि, बंटी राजौरिया, हैप्पी चौहान, बंटी कोली आदि मौजूद रहे।
फोटो परिचय-09आरडीपी10पी-रुद्रपुर में गांधी कॉलोनी में वाल्मीकि मंदि र में पूजा अर्चना करते कांग्रेसी।

मंत्री रेखा आर्या ने वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम में की शिरकत
दो दिवसीय भ्रमण पर रुद्रपुर पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मिकी ने समाज को नई दिशा दी है। उन्होंने लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

रविवार की शाम को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य रुद्रपुर के भाजपा जिला कार्यालय पहुंची। जहां कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्तोओ से पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही आपसी मतभेदों को भुलाकर आगामी चुनावों में जुट जाने का आह्वान किया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री गांधी कॉलोनी सहित भूतबंगला पहुंची। जहा उन्होंने वाल्मिकी की प्रतिमा की आराधना की।

इस मौके पर प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, महापौर रामपाल सिंह, पूर्व जिला महामंत्री भारत भूषण चुघ, मंडी समिति के अध्यक्ष केके दास, प्रेमलता सिंह, तरुण दत्ता, बाल आयोग के सदस्य दीपक गुलाटी, सुनील यादव, ललित बिष्ट, मोहन तिवारी, अंबिका चौधरी, योगेंद्र सिंह, धीरेश गुप्ता, किरण राठौड़, बिंदु यादव, शालिनी बोरा, ममता त्रिपाठी, रमेश गुलाटी, हिमांशु पांडे, ज्ञान सिंह चौहान, सुरेश विश्वास, डॉ. शाह खान राजशाही, चंद्रसेन कोली, बंटी शर्मा, दीपक राणा, ईश्वरी प्रसाद राठौर, आशु जोशी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार