उन्नाव: नितिका ने राष्ट्रीय स्तर पर हासिल किया रजत, बढ़ाया जिले का मान
उन्नाव, अमृत विचार। गुजरात में आयोजित 14 दिवसीय नेशनल गेम्स में नितिका वर्मा ने डिस्कस थ्रो में 51ः58 मीटर चक्का फेंककर रजत पदक हासिल किया। इसके पहले भी वह कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपना नाम रोशन कर चुकी है। गुजरात के गांधी नगर में आयोजित 36वे नेशनल गेम्स में शहर के केवटा तालाब की …
उन्नाव, अमृत विचार। गुजरात में आयोजित 14 दिवसीय नेशनल गेम्स में नितिका वर्मा ने डिस्कस थ्रो में 51ः58 मीटर चक्का फेंककर रजत पदक हासिल किया। इसके पहले भी वह कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपना नाम रोशन कर चुकी है।
गुजरात के गांधी नगर में आयोजित 36वे नेशनल गेम्स में शहर के केवटा तालाब की रहने वाली 21 वर्षीय नितिका वर्मा ने डिस्कस थ्रो में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 51ः58 मीटर चक्का फेंककर शानदार प्रदर्शन किया। इस पर उन्हें रजत पदक से सम्मानित किया गया। इसके पहले भी वह कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुकी है। उन्होनें ने बताया कि खेल के प्रति उनकी रूचि शुरू से ही रही है।
शुरूवाती दौर में वह स्कूल में होने वाली खेल प्रतिगिताओं में प्रतिभाग करती थी। कक्षा 12 की पढ़ाई पूरी करने बाद वह प्रैक्टिस के लिए मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयाग चली गई। 2017 में पहली बार खेलों इंडिया में प्रतिभाग किया। जहां उन्हें कास्य पदक से ही संतोष करना पडा़। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार अपनी तैयारी करती रही। 2018 में नेशनल यूथ गेम्स में प्रतिभाग किया जहां पर पूरे देश के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। वहां पर उन्होंने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। जिसके चलते उन्हें रजत पदक से सम्मानित किया गया।
नितिका ने बताया कि वह तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर की हैं। पिता राम लाल वर्मा प्राइवेट नौकरी करते हैैं। मां गोमती वर्मा एक ग्रहणी हैं। नितिका इस समय बीए फाइनल वर्ष की पढा़ई के साथ एशियन गेम्स के लिए दिन रात पसीना बहा रही है। कोच देवी प्रसाद से खेल की बारिकियां सीख रही है।
ये भी पढ़ें-भाजपा 2024 लोकसभा चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकती: स्टालिन
