कानपुर: संघ प्रमुख मोहन भागवत नानाराव पहुंचे, वाल्मीकि समाज को कर रहे संबोधित
कानपुर, अमृत विचार। महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव को लेकर ऐतिहासिक नानाराव पार्क में कार्यक्रम है। संघ प्रमुख मोहन भागवत वाल्मीकि समाज को संबोधित करने के लिए नानाराव पहुंच गए है। उन्हें सुनने के लिए वाल्मीकि समाज के लोग व अन्य लोग बड़ी संख्या में पहुंचने लगे हैं। उनका संबोधिन शुरू हो गया है। संघ प्रमुख मोहन भागवत …
कानपुर, अमृत विचार। महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव को लेकर ऐतिहासिक नानाराव पार्क में कार्यक्रम है। संघ प्रमुख मोहन भागवत वाल्मीकि समाज को संबोधित करने के लिए नानाराव पहुंच गए है। उन्हें सुनने के लिए वाल्मीकि समाज के लोग व अन्य लोग बड़ी संख्या में पहुंचने लगे हैं। उनका संबोधिन शुरू हो गया है।
संघ प्रमुख मोहन भागवत नानाराव पार्क में संरक्षित स्मारकों का अवलोकन कर रहे हैं। महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद मंच पहुंचेंगे व वाल्मीकि समाज के लोगों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण भी पहुंचे है। महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह आयोजन समिति व सामाजिक समरसता मंच के संयोजन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
मंच के डा रतन लाल, अनुसूचित समाज की भागीदारी के लिए प्रयासरत अनुभव चक ने बताया कि वाल्मीकि व अनुसूचित समाज को मुख्य धारा से जोड़ने का काम संघ बखूबी कर रहा है। कोरोना काल से ही शहर की 27 सेवा बस्तियों में संघ व भाजपा के लोग काम कर रहे हैं। उन्हें शाखाओं में भी लाया जा रहा है। उधर, पंडाल में लगभग दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
यह भी पढ़ें:-कानपुर : संघ प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम को लेकर बदला रहेगा यातायात, यह रहेगी व्यवस्था
