कानपुर आईएमए चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए डॉ. पंकज के सामने डॉ. अनुराग, आज 20 ईवीएम में कैद होंगे मत
कानपुर, अमृत विचार। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की नई कार्यकारिणी के लिए रविवार को चुनाव हो रहा है। अध्यक्ष पद के लिए डॉ. पंकज गुलाटी और डॉ. अनुराग मेहरोत्रा के बीच कड़ा मुकाबला होगा। दोनों ओर से जोरआजमाइश जारी है। शहर के डॉक्टरों की ओर से अपने उम्मीदवार के लिए वोट मांगे जा रहे हैं। …
कानपुर, अमृत विचार। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की नई कार्यकारिणी के लिए रविवार को चुनाव हो रहा है। अध्यक्ष पद के लिए डॉ. पंकज गुलाटी और डॉ. अनुराग मेहरोत्रा के बीच कड़ा मुकाबला होगा। दोनों ओर से जोरआजमाइश जारी है। शहर के डॉक्टरों की ओर से अपने उम्मीदवार के लिए वोट मांगे जा रहे हैं। निर्वाचन कमेटी ने तैयारियां पूरी कर ली है। सुबह नौ बजे से पांच बजे तक बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में मत का प्रयोग किया जाएगा। पिछले बार की तरह इस वर्ष भी ईवीएम से वोटिंग होगी।
इस बार का यह निर्वाचन इसलिए भी रोचक है, क्योंकि अध्यक्ष व सचिव सहित चारों पदों पर दो-दो प्रत्याशी होने कारण आर-पार की टक्कर रहेगी। इसीलिए एसोसिएशन के दो गुट भी प्रभाव जमाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अपने-अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए वे हर संभव प्रयास में जुटे हैं। हालांकि कौन कितना सफल होगा यह आज शाम पांच बजे तक 2258 मतदाता तय करेंगे।
कोरोना महामारी के चलते तीन साल बाद आईएमए जिला कार्यकारिणी का चुनाव होने जा रहा है। सितंबर के दूसरे सप्ताह में हुई नामांकन प्रक्रिया के दौरान उपाध्यक्ष, वित्त सचिव, संपत्ति सचिव, वैज्ञानिक सचिव, सांस्कृतिक सचिव पद पर किसी विपक्षी दावेदार के खड़े नहीं होने पर निर्विरोध चुनाव हो गया था।
उसके बाद अध्यक्ष, सचिव, खेल सचिव, पुस्तकालय सचिव और एग्क्यूटिव सदस्यों के लिए चुनावी प्रक्रिया तय की गई। चुनाव बेनाझाबर रोड पर बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में होगा। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। उसके बाद शाम को ही छह बजे मतगणना शुरू होगी और संभवत: साढ़े छह बजे तक 45 एग्जक्यूटिव कमेटी के सदस्यों सहित इन चार पदों पर नए पदाधिकारियों के नाम स्पष्ट हो जाएंगे। नई कार्यकारिणी का कार्यकाल एक अक्टूबर से 30 सितंबर तक रहेगा।
इन पदों पर भी होगा आमना-सामना
पद प्रत्याशी
सचिव डॉ. अमित सिंह गौर, डॉ. विकास मिश्रा
खेल सचिव डॉ. विशाल सिंह, मुन्ना लाल विश्वकर्मा
पुस्तकालय सचिव डॉ. संतोष कुमार बरमन, डॉ. सौरभ लूथरा
कार्यकारिणी 49 में 45 को सदस्य के रूप में चुना जाएगा
ये रहेंगे इंतजाम
05 बूथ
20 ईवीएम
10 कंट्रोल यूनिट
16 सीसीटीवी कैमरे
मतदान प्रक्रिया
मतदान स्थल – बीएनएसडी शिक्षा निकेतन (बेनाझाबर रोड)
समय – सुबह 9 से शाम 5 बजे तक
मतगणना – शाम 5 बजे के बाद
ये चुने जा चुके हैं निर्विरोध
सितंबर में हुई नामांकन प्रक्रिया के दौरान पांच पदों पर निर्विरोध पदाधिकारियों को चुन लिया गया था। इसमें उपाध्यक्ष पद पर विकास शुक्ला, शशिकांत मिश्रा, डॉ. गौरव दुबे, डॉ. मनीष निगम, वित्त सचिव पद पर डॉ. आशीष मिश्रा, संपत्ति सचिव डॉ. रीता कुमार, वैज्ञानिक सचिव डॉ. शिवांशु मिश्रा, सांस्कृतिक सचिव डॉ. सुवि वरयानी के विपक्ष में किसी ने नामांकन नहीं किया, जिस पर इन्हें निर्विरोध चुन लिया गया।
चुनाव समिति में ये हैं शामिल
अध्यक्ष डॉ. एसके कटियार, सचिव डॉ. बृजेंद्र निगम, सदस्य डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. राजेश अग्रवाल, डॉ. एसएन अग्रवाल, डॉ. बृजेंद्र शुक्ला।
यह भी पढ़ें:-कानपुर : संघ प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम को लेकर बदला रहेगा यातायात, यह रहेगी व्यवस्था
