बरेली: स्वतंत्रता सेनानी शांति शरण विद्यार्थी की जयंती पर वृद्धजनों को वस्त्र किए वितरित 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्वतंत्रता सेनानी शांति शरण विद्यार्थी स्मारक ट्रस्ट की ओर से शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी शांति शरण विद्यार्थी की 101 वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर हार्टमन काशी वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों के लिए वस्त्र वितरित किए गए। सिलाई के लिए 11000 रुपये की सहायता की गयी। वृद्धजन नए वस्त्र पाकर अत्यंत …

बरेली, अमृत विचार। स्वतंत्रता सेनानी शांति शरण विद्यार्थी स्मारक ट्रस्ट की ओर से शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी शांति शरण विद्यार्थी की 101 वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर हार्टमन काशी वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों के लिए वस्त्र वितरित किए गए। सिलाई के लिए 11000 रुपये की सहायता की गयी। वृद्धजन नए वस्त्र पाकर अत्यंत प्रसन्न हुए। ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश चंद्र विद्यार्थी, सचिव सीए राजेन विद्यार्थी, राजेश चंद्र विद्यार्थी, आलोक चंद्र विद्यार्थी, मितुल विद्यार्थी उपस्थित रहे। वृद्धाश्रम के संचालक गोपाल अग्रवाल ने आभार जताया।

ये भी पढ़ें – बरेली: आंशिक सूखे ने रुलाया, बारिश ने किसानों को आंसू पोंछने का मौका भी नहीं दिया

संबंधित समाचार