लखनऊ : बीजेपी नेता के भांजे को संदिग्ध हालत में लगी गोली
अमृत विचार, लखनऊ। हसनगंज थानाक्षेत्र अन्तर्गत शुक्रवार की देर रात करीब 12:30 बजे बीजेपी नेता महेंद्र सोनी के भांजे भूमेंद्र को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। आनन-फानन उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हालांकि, प्रेम-प्रसंग के पहलू से भी इस मामले …
अमृत विचार, लखनऊ। हसनगंज थानाक्षेत्र अन्तर्गत शुक्रवार की देर रात करीब 12:30 बजे बीजेपी नेता महेंद्र सोनी के भांजे भूमेंद्र को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। आनन-फानन उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हालांकि, प्रेम-प्रसंग के पहलू से भी इस मामले को देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े कई बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है।
इस सम्बन्ध में हसनगंज थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्वत के मुताबिक, बाबूगंज चौकी निवासी बीजेपी नेता महेंद्र सोनी का भांजा भूमेंद्र गुरूग्राम के निजी संस्थान में कार्यरत है। शुक्रवार की रात करीब 12:30 बजे घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में पिस्टल से गोली चल गई। जिसमें भूमेंद्र घायल हो गए। गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे की तरफ दौड़े तो उन्होंने भूमेंद्र को फर्श पर लहूलुहान अवस्था में पाया।
इसके बाद परिजनों ने उसे ट्रामा सेंटर में पहुंचाया। जहां, हालत गंभीर देख भूमेंद्र को डाक्टरों ने भर्ती कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस चौकी के नजदीकी घटना घटित होने पर पुलिस को जानकारी हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश की। तब इस बात की आंशका जताई गई कि बीजेपी नेता के भांजे का एक युवती से प्रेम-प्रसंग था। दोनों में कुछ विवाद हो गया था। जिस कारण से भूपेंद्र तनाव में था।
वहीं, भूमेंद्र का कहना है कि मामा की पिस्टल कमरे में रखी थी। वह पिस्टल खोल कर देख रहा था। इस बीच एकाएक गोली चल गई। जिससे वह जख्मी हो गया। पुलिस के मानें तो इस दुर्घटना के सम्बन्ध में बीजेपी नेता की लापरवाही सामने आई है। घर के अंदर कमरे में रखी हुई पिस्टल लॉक नहीं थी। तो वहीं बीजेपी नेता महेंद्र सोनी का कहना है कि उन्होंने कमरे में पिस्टल निकालकर रख दी थी। इसके बाद वह अपनी मां की दवाई देने चले गए। अलमारी में पिस्टल रखकर लॉक करना भूल गए थे।
यह भी पढ़ें:- अयोध्या कोतवाली में पिस्टल चेक करते समय चली गोली, होमगार्ड व वकील घायल
