बाराबंकी: पैमाइश करने गई टीम के सामने ही दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

राम सनेही घाट, बाराबंकी। घूर गड्ढा एवं खलिहान की पैमाइश करने गई टीम के सामने ही दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। कहा- सुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। जिसमें कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। हालात ऐसे उत्पन्न हुए कि पैमाइश करने गई टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा। …

राम सनेही घाट, बाराबंकी। घूर गड्ढा एवं खलिहान की पैमाइश करने गई टीम के सामने ही दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। कहा- सुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। जिसमें कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। हालात ऐसे उत्पन्न हुए कि पैमाइश करने गई टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा।

ग्राम शुक्ला पुरवा मजरे हथौधा में तहसील के लेखपाल गायत्री जायसवाल एवं कानूनगो उमेश सिंह घूर गड्ढा एवं खलिहान के पैमाइश करने हेतु गए थे। इस दौरान जिन दो पक्षों ने पैमाइश कराकर विवाद के हल की उम्मीद जताई थी वह दोनों पक्षों मे कहा सुनी हो गई। और दोनो पक्षों मे लाठी-डंडों से मार पीट होने लगी। जिसमें राम सरन यादव ,राम सिंह यादव एवं बब्लू ,मनीराम यादव ,संतोष ,जय सरन एवं मुकेश शुक्ला व उनके पुत्र शुभम शुक्ला एवं शुयस शुक्ला मे मार पीट हो गई।

जिसमें शुभम शुक्ला एवं शुयस शुक्ला को गंभीर चोट आयी। जिसकी प्राथमिकी हेतु कोतवाली रामसनेहीघाट ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनीकोडर को किया वहां पर तैनात डॉक्टर ने जिला अस्पताल बाराबंकी को रेफर कर दिया। लेखपाल गायत्री जायसवाल ने बताया कि मुकेश शुक्ला की तरफ से शिकायती पत्र में घूर गड्ढा एवं खलिहान के पैमाइश करने हेतु कहा गया था। जो कानून गो के साथ नाप कराने गए थे। और एक गेट को लगाया जा रहा था। जो अधिकारियो ने मना कर दिया था।

यह भी पढ़ें:-कानपुर: मारपीट मामले में मंत्री Rakesh Sachan बरी, बोले- 32 साल बाद मिला न्याय

संबंधित समाचार