अयोध्या: टाटा ग्रुप के चेयरमैन ने रामलला का लिया आशीर्वाद, बोले- राम की जन्मभूमि को प्रणाम करता हूं

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन शुक्रवार को पत्नी के साथ अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा कि अयोध्या भगवान श्री राम की जन्मभूमि है। इस भूमि को मैं प्रणाम करता हूं। मंदिर निर्माण पूरे विश्व के लिए गौरव की बात है। मंदिर निर्माण में टाटा कंसलटिंग इंजीनियर्स को प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंट का कार्य …

अयोध्या, अमृत विचार। टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन शुक्रवार को पत्नी के साथ अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा कि अयोध्या भगवान श्री राम की जन्मभूमि है। इस भूमि को मैं प्रणाम करता हूं। मंदिर निर्माण पूरे विश्व के लिए गौरव की बात है। मंदिर निर्माण में टाटा कंसलटिंग इंजीनियर्स को प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंट का कार्य सौंपा गया है, यह हमारे लिए सौभाग्य व गौरव की बात है।

एन चंद्रशेखरन ने रामलला का दर्शन-पूजन व आरती भी की। इससे पहले उन्होंने पौराणिक पीठ हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का आशर्वाीद लिया। रामलला के पुजारी ने श्रीराम जन्म भूमि मंदिर का मॉडल और प्रसाद स्वरूप अंगवस्त्र भेंट किया। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने मंदिर निर्माण का बारीकी से अवलोकन किया साथ ही टाटा कंसलटेंसी के इंजीनियरों के साथ उनका अनुभव जाना।

रामनगरी स्थित अम्मा मन्दिर में दर्शन-पूजन कर वह रवाना हो गए। इस दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चंपत राय, न्यासी डॉ अनिल मिश्रा व टाटा कंसलटेंसी के इंजीनियर रमेश, सतीश राव और प्रोजेक्ट मैनेजर इंजीनियर विनोद शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें-आपदा : तेज आवाज़ के साथ घनी आबादी में गिरी बिजली

संबंधित समाचार