नैनीताल: रिमझिम बारिश में सैलानियों ने उठाया प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ
नैनीताल, अमृत विचार। मौसम विभाग के हाई अलर्ट के बाद सरोवर नगरी में गुरुवार देर रात से शुक्रवार को दिन भर रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। बारिश के चलते नगर का जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। सरोवर नगरी का दीदार करने पहुंचे अधिकांश सैलानियों ने अपने होटल की खिड़कियों से ही नगर की प्रकृतिक सुंदरता व …
नैनीताल, अमृत विचार। मौसम विभाग के हाई अलर्ट के बाद सरोवर नगरी में गुरुवार देर रात से शुक्रवार को दिन भर रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। बारिश के चलते नगर का जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। सरोवर नगरी का दीदार करने पहुंचे अधिकांश सैलानियों ने अपने होटल की खिड़कियों से ही नगर की प्रकृतिक सुंदरता व नैनीझील के बढ़े हुए जलस्तर का आनंद लिया।
नगर में इन दिनों पर्यटकों की संख्या काफी अधिक है। बंगाली पर्यटक यहां इन दिनों काफी संख्या में पहुंचे हुए हैं। इसके चलते नगर में रौनक बनी हुई है। लगातार अवकाश के चलते सैलानियों का बड़ी संख्या में पहुंचना जारी है।
नगर के अधिकांश होटल पैक हैं। कई प्रदेशों से विद्यार्थियों के शैक्षिणिक दल भी नगर भ्रमण पर पहुंचे हैं। साथ ही गुजराती व बंगाली सैलानी बड़ी संख्या में पहुंचे हुए हैं। इनमें बंगाली सैलानियों के सामूहिक दल भी पहुंचे हुए हैं। इस बीच चिड़ियाघर, केव गार्डन, सरिताताल, वॉटर फॉल व सरिताताल सैलानियों से पटे हुए नजर आए। पर्यटक वाहनों के बड़ी संख्या में पहुंचने से पार्किंग की मारा मारी रही। नगर के समीपवर्ती पर्यटन स्थल भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल, मुक्तेश्वर, भवाली, पंगोट व बजून में सैलानियों की आमद बढ़ने लगी है।
बीते 24 घंटों में नैनीताल में 25 एमएम बारिश दर्ज की गई, वहीं झील का जलस्तर 10.30 फीट पर पहुंच चुका है। तापमान में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई। तापमान अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
