मुरादाबाद : यात्रियों को राहत, रेलवे ने किया 35 और स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। दिवाली और छठ पूजा के लिए रेलवे ने 35 और स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है। जिसके तहत रेल मंडल में 35 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन 14 नवंबर तक किया जाएगा। गुरुवार को रेलवे प्रशासन की ओर 35 स्पेशल ट्रेनों की सूची जारी कर दी गई। जिसमें स्पेशल ट्रेनों में …

मुरादाबाद,अमृत विचार। दिवाली और छठ पूजा के लिए रेलवे ने 35 और स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है। जिसके तहत रेल मंडल में 35 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन 14 नवंबर तक किया जाएगा। गुरुवार को रेलवे प्रशासन की ओर 35 स्पेशल ट्रेनों की सूची जारी कर दी गई। जिसमें स्पेशल ट्रेनों में उपलब्ध सीटों का ब्योरा भी दिया गया है। इन ट्रेनों का संचालन 3 अक्टूबर से शुरू होकर 14 नवंबर तक किया जायेगा। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों की वजह से लोगों को त्योहार पर अपने घरों को आने-जाने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा और यात्री आराम से सीट लेकर अपने घर पहुंचेंगे। सभी ट्रेनें रेल मंडल मुख्यालय से होकर गुजरेंगी।

कोलकाता-हरिद्वार-कोलकाता (03169-70) कोलकाता से 8, 15, 22, 29 अक्टूबर व 5 व 11 नवंबर को चलेगी। जबकि हरिद्वार से 9, 16, 23, 30 अक्टूबर को और 6 व 13 नवंबर चलेगी। इसी तरह से चंडीगढ़-गोरखपुर-चंडीगढ़ (01656-55) चंडीगढ़ से 20 अक्टूबर व 10 नवंबर को तथा गोरखपुर से 21 अक्टूबर व 11 नवंबर, आनंद विहार-छपरा-आनंद विहार 04038-37 आनंद विहार से 19 अक्टूबर व 9 नवंबर को तथा छपरा से 20 अक्टूबर व 10 नवंबर को, आनंद विहार-मुज्जफरपुर-आनंद विहार 01676-75 आनंद विहार से 17 अक्टूबर व 10 नवंबर को तथा मुज्जफरपुर से 18 अक्टूबर व 11 नवंबर को चलेगी।

नई दिल्ली-बरौनी-नई दिल्ली 04040-39 नई दिल्ली से 18 अक्टूबर व 11 नवंबर, बरौनी से 19 अक्टूबर व 12 नवंबर को, आनंद विहार-सहरसा-आनंद विहार 01662-61आनंद विहार से 29 अक्टूबर व 10 नवंबर को तथा सहरसा से 30 अक्टूबर को, नई दिल्ली-दरभंगा-नई दिल्ली 04012-11 नई दिल्ली से 17 अक्टूबर तथा दरभंगा से 18 अक्टूबर व 11 नवंबर को संचालित होगी।

आनंद विहार-जयनगर-आनंद विहार 01668-67 आनंद विहार से 18 अक्टूबर को तथा जयनगर से 19 अक्टूबर को, आनंद विहार-जोगबनी-आनंद विहार 04010-09 आनंद विहार से 18 अक्टूबर तथा जोगबनी से 20 अक्टूबर व 10 नवंबर को, सहरसा-अंबाला-सहरसा 05521-22 सहरसा से 21 अक्टूबर व 11 नवंबर को तथा अंबाला से 22 अक्टूबर व 12 नवंबर को, दरभंगा-आनंद विहार-दरभंगा 05527-28 दरभंगा से 23 अक्टूबर व 13 नवंबर तथा आनंद विहार से 24 अक्टूबर व 14 नवंबर को, गोरखपुर-अमृतसर-गोरखपुर 05005-06 गोरखपुर से 14 अक्टूबर व 11 नवंबर तथा अमृतसर से 15 अक्टूबर व 12 नवंबर को, छपरा-पुरानी दिल्ली-छपरा 05315-16 छपरा से 3 अक्टूबर व 10 नवंबर को तथा पुरानी दिल्ली से 4 अक्टूबर व 11 नवंबर को चलेगी।

इसी तरह से ट्रेन संख्या 04048 आनंद विहार से मुजफ्फरपुर 20 अक्टूबर को, 04028 आनंद विहार से मुजफ्फरपुर 26 अक्टूबर को, 04022 आनंद विहार से सहरसा 22 अक्टूबर को, 04060 पुरानी दिल्ली से दरभंगा 20 व 26 अक्टूबर को, 04032 पुरानी दिल्ली से दरभंगा 27 अक्टूबर को, 04068 नई दिल्ली से सहरसा 21,26 व 29 अक्टूबर को, 04016 आनंद विहार से सहरसा 23 व 26 अक्टूबर को, 04062 आनंद विहार से सहरसा 21,25 व 28 अक्टूबर चलेगी।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : 25,000 की इनामी सेक्स रैकेट संचालिका फैजवी ने चकमा देकर कोर्ट में किया सरेंडर

संबंधित समाचार