मुलायम का हेल्थ बुलेटिन जारी, सेहत में नहीं हुआ कोई सुधार, सीसीयू में हो रहा इलाज

मुलायम का हेल्थ बुलेटिन जारी, सेहत में नहीं हुआ कोई सुधार, सीसीयू में हो रहा इलाज

लखनऊ, अमृत विचार। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी क्रिटिकल बानी हुई है। अभी कुछ देर पहले ही उनका हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया है। मेदांता अस्पताल की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ है। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत गंभीर है और वह …

लखनऊ, अमृत विचार। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी क्रिटिकल बानी हुई है। अभी कुछ देर पहले ही उनका हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया है। मेदांता अस्पताल की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ है।

डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत गंभीर है और वह अभी भी जीवन रक्षक दवाओं पर हैं। दरअसल, रविवार को मुलायम सिंह को यूरिन संक्रमण के साथ ही ब्लड प्रेशर की समस्या काफी बढ़ गई थी। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते ICU में शिफ्ट किया गया था, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं होने के बाद सीसीयू में भर्ती कराया गया है।

उधर, सपा संस्थापक की तबीयत बिगड़ने पर कार्यकर्ता परेशान हैं। उनके बारे में जानकारी लेने के लिए लोग मेदांता अस्पताल भी पहुंचने लगे हैं। सपा नेता और मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई प्रो. रामगोपाल यादव ने पार्टी नेताओं के लिए सख्त निर्देश जारी किया है।
रामगोपाल यादव ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वो हॉस्पिटल न आएं और किसी भी तरह कि जानकारी के लिए राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव से संपर्क करें।

ये भी पढ़ें-नेपाल में सड़क दुर्घटना में 16 की मौत, 24 से अधिक घायल