हल्द्वानी: ड्यूटी रेस्ट आदेश से कर्मचारियों में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड परिवहन निगम के काठगोदाम डिपो में ड्यूटी रेस्ट (डीआर) आदेश जारी होने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। डिपो के सहायक महाप्रबंधक के इस आदेश के खिलाफ कर्मचारियों में रोष प्रकट किया है। बता दें कि परिवहन निगम का काठगोदाम डिपो कुमाऊं के सबसे बड़े डिपो में शुमार है। निगम के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड परिवहन निगम के काठगोदाम डिपो में ड्यूटी रेस्ट (डीआर) आदेश जारी होने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। डिपो के सहायक महाप्रबंधक के इस आदेश के खिलाफ कर्मचारियों में रोष प्रकट किया है।

बता दें कि परिवहन निगम का काठगोदाम डिपो कुमाऊं के सबसे बड़े डिपो में शुमार है। निगम के अधिकारी हर छह माह में डीआर का आदेश जारी कर कर्मचारियों में खलबली मचाते रहते हैं। इसका शिकार डिपो की विभिन्न गाड़ियों दिल्ली, लुधियाना, जयपुर, चंडीगढ़, हिसार, कानपुर, लखनऊ, आगरा, देहरादून चल रहे परिचालक होते हैं।

छह माह पूर्व भी डीआर का जिन्न बाहर निकला था, जिसे सभी संगठनों ने संयुक्त मोर्चा बनाकर धरना-प्रदर्शन कर अधिकारियों को निर्णय वापस लेने के लिए मजबूर कर दिया था। अब एक बार फिर डीआर आदेश जारी होने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। कर्मचारी आदेश के खिलाफ संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आंदोलन का निर्णय ले सकते हैं। ज्ञात रहे कि निगम प्रबंधक परिवहन निगम में हड़ताल के खिलाफ एस्मा लगा चुका है। जिससे कर्मचारी संगठनों में डर का माहौल है।

संबंधित समाचार