अयोध्या: माता की विदाई पर खूब रोया अंबर

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। मां के विसर्जन का जुलूस निकलते ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। डेढ़ घंटे तक माता की विदाई पर अम्बर रोया। श्रद्धालु मां की चौकी के साथ नाचते-गाते निकल रहे हैं।सड़कों पर 12 बजे से ही लोग मां को विदा करने निकल आये हैं। बरसात के बीच महिलाएं ही नहीं बल्कि बच्चे …

अमृत विचार, अयोध्या। मां के विसर्जन का जुलूस निकलते ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। डेढ़ घंटे तक माता की विदाई पर अम्बर रोया। श्रद्धालु मां की चौकी के साथ नाचते-गाते निकल रहे हैं।सड़कों पर 12 बजे से ही लोग मां को विदा करने निकल आये हैं। बरसात के बीच महिलाएं ही नहीं बल्कि बच्चे बूढ़े और जवान भी मां के दर्शन को व्याकुल दिखे।

बुधवार को भारी बारिश के बीच विसर्जन जुलूस को जीआईसीआईदान से सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और महापौर ऋषिकेश उपाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दुर्गापूजा केंद्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि शहर की लगभग सवा सौ देवी मूर्तियों का विसर्जन निर्मली कुंड पर होगा।

विसर्जन जुलूस जीआईसी से निकलकर फतेहगंज, चौक, रिकाबगंज, रोडवेज होते निर्मलीकुंड तक जाएगा। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि विसर्जन जुलूस को लेकर जगह-जगह मजिस्ट्रेट की ड्यूडी लगाई गई है। घाट पर भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। वहीं एसएसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि दशहरा पर्व को लेकर पूरे जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। घाट पर जल पुलिस व गोताखोर भी लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें… अयोध्या: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड की मौत

संबंधित समाचार