अयोध्या: सामुदायिक शौचालय में जड़ दिया ताला, ग्रामीण परेशान

अमृत विचार, पूराबाजार, अयोध्या। विकासखंड पूरा बाजार के ग्राम पंचायत सराय चैमल में स्थित सामुदायिक शौचालय में समूह के सदस्यों व प्रधान के करीबी ग्राम पंचायत सदस्य के विवाद के चलते तीन दिनों से ताला बंद है, जिसके चलते ग्रामीण परेशान हैं। सामुदायिक शौचालय सराय चैमल का निर्माण लगभग एक वर्ष पहले हुआ था। तब …
अमृत विचार, पूराबाजार, अयोध्या। विकासखंड पूरा बाजार के ग्राम पंचायत सराय चैमल में स्थित सामुदायिक शौचालय में समूह के सदस्यों व प्रधान के करीबी ग्राम पंचायत सदस्य के विवाद के चलते तीन दिनों से ताला बंद है, जिसके चलते ग्रामीण परेशान हैं।
सामुदायिक शौचालय सराय चैमल का निर्माण लगभग एक वर्ष पहले हुआ था। तब से उसके साफ सफाई का जिम्मा शिवा महिला स्वयं सहायता समूह को दिया गया था। इधर एक अक्टूबर से सामुदायिक शौचालय में ताला लगा है। शिवा महिला स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष केतकी ने बताया कि प्रतिमाह एक सदस्य की ड्यूटी साफ सफाई की रहती है।
अक्टूबर में सचिव सुनीता की साफ सफाई की ड्यूटी लगी है सुनीता ने उन्हें बताया कि एक अक्टूबर को सुबह जब हम सामुदायिक शौचालय की साफ सफाई के लिए गए तो शौचालय के बगल के रहने वाले एक व्यक्ति ने ताला बंद कर दिया और चाभी नहीं दे रहा है।
आरोप है कि प्रधान के करीबी एक व्यक्ति ने ताला लगा दिया है। ग्राम प्रधान सुनील मौर्य का कहना है वर्तमान में जो स्वयं सहायता समूह साफ काम कर रहा है उसका एक वर्ष से ज्यादा पूरा हो चुका है। नियम के मुताबिक दूसरे समूह को मौका मिलना चाहिए। ग्राम पंचायत सचिव कोमल मिश्रा ने बताया कि सामुदायिक शौचालय के बंद होने की सूचना समूह के लोगों ने दिया है। अभी वर्तमान में वही समूह सफाई का काम करेगा। इस बारे में अधिकारियों से बात करके जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
यह भी पढ़ें… अयोध्या: अष्टमी पर घर-घर पूजी गईं महागौरी, कन्या भोज का हुआ आयोजन