‘हवा का तेज झोंका आया और हो गई प्रेग्नेंट, 15 मिनट में डिलीवरी’, महिला के अजीब दावे से मची सनसनी
जकार्ता। इंडोनेशिया (Indonesia) में रहने वाली एक महिला (Woman) ने अजीबो-गरीब दावा किया है कि वह हवा (Wind) के जरिए गर्भवती (Pregnant) हो गई। महिला ने कहा कि उसने डॉक्टर से जांच कराई और कुछ देर बाद ही एक लड़की को जन्म दे दिया। उसने कहा कि ये पूरा घटनाक्रम मात्र एक घंटे के भीतर …
जकार्ता। इंडोनेशिया (Indonesia) में रहने वाली एक महिला (Woman) ने अजीबो-गरीब दावा किया है कि वह हवा (Wind) के जरिए गर्भवती (Pregnant) हो गई। महिला ने कहा कि उसने डॉक्टर से जांच कराई और कुछ देर बाद ही एक लड़की को जन्म दे दिया। उसने कहा कि ये पूरा घटनाक्रम मात्र एक घंटे के भीतर हुआ। महिला की पहचान 25 वर्षीय सीती जिनाह (Siti Zainah) के रूप में हुई है। बताया गया है कि महिला तलाकशुका है और एक बच्चे की मां है। बता दें कि ये मामला साल 2021 का है, लेकिन अब तक इस मामले को लेकर लोगों के जेहन में कई तरह के सवाल हैं।
Zainah ने कहा कि वह हवा के झोंके से गर्भवती हुई थी न कि किसी पुरुष ने उसके प्रेग्नेंट किया। महिला ने यह भी दावा किया कि यह सब एक घंटे के भीतर हुआ। Zainah ने कहा कि उसने दोपहर में अपने कमरे में आराम करते हुए खुद को गर्भवती पाया। उसने कहा कि दोपहर की प्रार्थना के बाद, वह फर्श पर मुंह के बल लेटी हुई थी कि अचानक उसे लगा कि हवा उसके शरीर में प्रवेश कर रही है।
ये भी पढ़ें : टशनबाजी वाला जहरीला चुम्मा! Cobra को करने लगा Kiss, सांप ने दिया रिटर्न गिफ्ट, देखें Video
महिला Zainah के मुताबिक, घटना के 15 मिनट बाद उसके पेट में दर्द होने लगा और उसके पेट में गांठ बड़ी होने लगी। इसके बाद महिला ने पास के क्लिनिक में एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। महिला की विचित्र कहानी कुछ ही समय में वायरल हो गई और इसने स्थानीय पुलिस का ध्यान भी खींचा। इस मामले पर बात करने के लिए उप-प्रांत के प्रधान और स्थानीय सामुदायिक क्लिनिक के प्रमुख ने महिला से मुलाकात की और जांच की। सामुदायिक क्लिनिक के प्रमुख इमान सुलेमान ने कहा कि जांच के बाद, मां और बच्चा स्वस्थ थे और बच्चे का जन्म सामान्य तरीके से हुआ। महिला ने बच्ची को जन्म दिया, जिसका वजन 2.9 किलोग्राम था।
सुलेमान ने कहा कि यह क्रिप्टिक प्रेग्नेंसी का मामला लगता है, जहां लेबर में प्रवेश करने से पहले महिला को खुद की प्रेग्नेंसी का अहसास नहीं होता है।
तो क्या इस वजह से महिला ने किया दावा
इंडोनेशिया में लोगों ने महिला के इस दावे को नकार दिया है और कहा है कि ये सब गर्भावस्था के पीछे के असल कारणों को छिपाने के लिए किया गया है। इंडोनेशिया में धार्मिक समुदायों में अवैध तरीके से गर्भाधारण को सबसे बड़े अपराध के तौर पर देखा जाता है। ऐसा होने पर कड़ी सजा का प्रावधान है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, हम महिला को लेकर सामने आ रहीं भ्रमित खबरों को खंडित करना चाहते हैं। हम नहीं चाहते हैं कि बेवजह की बाते लोगों के बीच हो, इसलिए मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें : Bhangarh Fort: भानगढ़ किले में भूतों और आत्माओं का कब्जा! अंधेरा होते ही नो एंट्री
