जमीन से दागी गई गोली उड़ते विमान को चीरती हुई यात्री को लगी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नाएप्यीडॉ। म्यांमार में ज़मीन से दागी गई गोली म्यांमार नैशनल एयरलाइंस के उड़ते विमान को चीरती हुई एक यात्री को लग गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 63 यात्रियों को ले जा रहा विमान घटना के समय 3,500 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था और उतरने वाला था। अपनी गर्दन और गाल पर रूमाल पकड़े यात्री …

नाएप्यीडॉ। म्यांमार में ज़मीन से दागी गई गोली म्यांमार नैशनल एयरलाइंस के उड़ते विमान को चीरती हुई एक यात्री को लग गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 63 यात्रियों को ले जा रहा विमान घटना के समय 3,500 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था और उतरने वाला था। अपनी गर्दन और गाल पर रूमाल पकड़े यात्री की तस्वीर सामने आई है।

म्यांमार में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां जमीन से एक गोली फायर की गई जो प्लेन में बैठे एक शख्स को लग गई। ये शख्स म्यांमार नैशनल एयरलाइंस के प्लेन में सवार था। हवाई जहाज 3500 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। तभी गोली उसमें बैठे शख्स को लगी।

घटना के तुरंत बाद फ्लाइट की लैंडिंग करवाई गई और घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोली शख्स के गले के पास लगी। उसे खून से लथपथ देखा गया। इस घटना से जुड़ी हैरान कर देने वाली कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं, शख्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

The passenger holds a tissue to his face after being shot mid air while travelling on a Myanmar National Airlines plane

म्यांमार नेशनल एयरलाइंस की इस फ्लाइट में 63 यात्री सवार थे। ये पूर्वी राज्य काया की राजधानी लोइकाव जा रहा था। लोइकाव में लैंडिंग के वक्त हमला किया गया। घटना के बाद म्यांमार नेशनल एयरलाइंस के एक अधिकारी ने कहा- हमले में अन्य यात्रियों को नुकसान नहीं पुहंचा। सुरक्षा के लिहाज से लोइकाव आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स को कैंसल कर दिया है। फ्लाइट्स पर रोक कब तक लगाई गई है। इसे बारे में जानकारी नहीं दी गई।

The hole caused by the bullet that pierced through the fuselage of the plane in Myanmar

म्यांमार की सैन्य सरकार ने विद्रोही बलों पर विमान पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया है। हालांकि विद्रोही समूहों ने आरोपों से इनकार कर दिया है। म्यांमार मिलिट्री काउंसिल के स्पोक्सपर्सन मेजर जनरल जॉ मिन टुन ने इस हमले को वॉर क्राइम बताया है। उन्होंने कहा- मैं कहना चाहता हूं कि यात्रियों से भरे विमान पर इस तरह का हमला युद्ध अपराध है। जो लोग शांति चाहते हैं, उन्हें इस हमले के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए।

ये भी पढ़ें : म्यांमार की सैन्य सत्ता ने Aung San Suu Kyi को फिर ठहराया दोषी, ऑस्ट्रेलियाई अर्थशास्त्री को तीन साल की जेल

संबंधित समाचार