हल्द्वानी: राष्ट्रीय आंदोलन में महात्मा गांधी की भूमिका थी बेहद खास, महिला महाविद्यालय में छात्राओं ने रखे विचार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय महिला महाविद्यालय ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ अभियान के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ‘भारत के राष्ट्रीय आंदोलन में महात्मा गांधी की भूमिका’ विषय में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने कहा कि महात्मा गांधी का नाम भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन …

हल्द्वानी, अमृत विचार। इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय महिला महाविद्यालय ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ अभियान के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ‘भारत के राष्ट्रीय आंदोलन में महात्मा गांधी की भूमिका’ विषय में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने कहा कि महात्मा गांधी का नाम भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक नेता के नाम से जाना जाता है। वह हमेशा सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चले और हमें आजादी दिलाने में अपनी प्रभावाशाली भूमिका निभाई। उन्होंने अपने इन्हीं सिद्धांतों से भारतीयों को अपने हक के लिए आगे आने के लिये प्रेरित किया। जिस कारण उन्हें ‘राष्ट्रपिता’कहकर संबोधित किया गया।

निबंध प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम सत्रार्द्ध की प्रगति चंद, बीएससी प्रथम सत्रार्द्ध की साक्षी फुलोरिया और बीए प्रथम सत्रार्द्ध की आकांक्षा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. संध्या गड़कोटी, डॉ. श्वेताविश्नोई और डॉ. नेहा सिंह शामिल रहीं। प्रतियोगिता को संपंन्न कराने में अमृत महोत्सव समिति की संयोजिका डॉ. रश्मि पंत, डॉ. बीना जोशी, अंजू पालीवाल की अहम भूमिका रही।

संबंधित समाचार