अमरोहा: नवरात्र के तीसरे दिन माता चंद्रघंटा की हुई पूजा अर्चना, चामुंडा मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। नगर के समस्त मंदिरों में बुधवार को नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा विधि विधान से की गई। नगर के मां चामुंडा मंदिर के साथ-साथ विभिन्न मंदिरों में मां के भक्तों ने नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की। इस दौरान चामुंडा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। नगर के समस्त मंदिरों में बुधवार को नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा विधि विधान से की गई। नगर के मां चामुंडा मंदिर के साथ-साथ विभिन्न मंदिरों में मां के भक्तों ने नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की। इस दौरान चामुंडा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

बता दें कि शारदीय नवरात्र का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा का है। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने चामुंडा मंदिर पहुंचकर माता के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की।चामुंडा मंदिर के पुजारी सोमनाथ शर्मा ने बताया कि आज नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की गई है। मां चंद्रघंटा के शिख पर चंद्र और हस्त में घंटा है।

चंद्रमा शांति एवं घंटा नाद का प्रतीक है। देवासुर संग्राम में देवी के घंटा नाद से अनेकानेक असुर काल के ग्रास बन गए। शास्त्रों में आराधना में नाद पर विशेष ध्यान दिया गया है। सुर एवं संगीत दोनों को ही वशीकरण का बीज मंत्र माना गया है। चंद्रघंटा देवी इसी की आराध्य सकती हैं। वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए नगर सहित माता के मंदिरों में पुलिस पिकेट तैनात रही।

ये भी पढ़ें:- हरदोई : होमगार्ड व उसकी पत्नी की गला रेत का हत्या, कातिलों की तलाश में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार