रणबीर कपूर का 40वां Birthday आज, ऐसा रहा एक्टर का 15 साल का एक्टिंग करियर

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। बाॅलीवुड एक्ट्रेस रणबीर कपूर का आज जन्मदिन है। यह जन्मदिन बेसक उनके लिए खास होने वाला है। बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रम्हास्त्र तमाम विरोधों व फिल्म आलोचकों के आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। बावजूद इसके फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म सुपर हिट रही। चॉकलेटी ब्वॉय रणबीर कपूर की यह सफलता हो न …

मुंबई। बाॅलीवुड एक्ट्रेस रणबीर कपूर का आज जन्मदिन है। यह जन्मदिन बेसक उनके लिए खास होने वाला है। बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रम्हास्त्र तमाम विरोधों व फिल्म आलोचकों के आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। बावजूद इसके फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म सुपर हिट रही। चॉकलेटी ब्वॉय रणबीर कपूर की यह सफलता हो न हो उनके लिए सबसे बेहतरीन  बर्थडे  गिफ्ट होगा।

फिल्म फ्लाॅप होने के  बाद भी रणबीर ने सबको अपनी ओर खींचा
रणबीर कपूर हिंदी सिनेमा जगत के फेमस कपल ऋषि कपूर- नीतू कपूर के  बेटे हैं। आज ही के दिन 28 सितम्बर 1982 में  रणबीर का जन्म हुआ था। रणबीर 40 साल के हो चुके हैं।रणबीर कपूर ने अपने 15 साल की एक्टिंग करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। साल 2007 में आई संजय लीला भंसाली की  फिल्म सांवरिया से बतौर एक्टर रणबीर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि फिल्म फ्लाॅप रही। फिर इस फिल्म से रणबीर ने सबका ध्यान अपने ओर आकर्षित करने में सफल रहे।

कई अभिनेत्रियाें के साथ रणबीर का नाम जुड़ा 
रणबीर कपूर का नाम कई अभिनेत्रियों के नाम से जुड़ता रहा है। कभी सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण और कैटरीना से। इसके बाद फिल्म ब्रम्हास्त्र के दौरान आलिया और रणबीर का प्यार परवार चढ़ा। रील लाइफ की जोड़ी रियल लाइफ की जोड़ी बन गई। दोनाें ने इसी साल शादी के बन्धनों में बंध गए।

ये भी पढ़ें:-40 दिन का शेड्यूल सोनाक्षी ने 35 दिन में किया पूरा, फिल्म ‘निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस’ की शूटिंग कम्पलीट

संबंधित समाचार