वाराणसी: देव दीपावली पर दस लाख दीपों से जगमगाएगी काशी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

वाराणसी: काशी में इस बार देव दीपावली भव्य तरीके से मनाई जायेगी। जिसकी तैयारियां जोर-शोर से शुरु कर दी गई हैं। इस वर्ष आसमान से सितारों के जमीन पर उतर आने जैसा अनुभव देने वाली काशी की देव दीपावली को देखने दुनियाभर से लोगों का जमावड़ा लगता है। दीपावली को यादगार बनाने के लिए इस …

वाराणसी: काशी में इस बार देव दीपावली भव्य तरीके से मनाई जायेगी। जिसकी तैयारियां जोर-शोर से शुरु कर दी गई हैं। इस वर्ष आसमान से सितारों के जमीन पर उतर आने जैसा अनुभव देने वाली काशी की देव दीपावली को देखने दुनियाभर से लोगों का जमावड़ा लगता है। दीपावली को यादगार बनाने के लिए इस बार दस लाख दीपों से गंगा घाट को सजाया जायेगा। गंगा के उस पार भी दो लाख दीप जगमगाते नजर आएंगे।

सीएम योगी ने अभी से इस वर्ष की दीपावली को लेकर आदेश-निर्देश जारी कर दिये हैं। पर्यटन विभाग के अनुसार इस साल देव दीपावली पर काशी के घाटों को 10 लाख दीपों से रोशन किया जाने का प्लान बनाया गया है। ब्रांड बनारस और काशी विश्वनाथ धाम के विस्तारित होने के बाद वाराणसी में पर्यटकों की रिकॉर्ड संख्या दर्ज की जा रही है। विभाग अब देव दीपावली में भी बड़ी संख्या में पर्यटकों के काशी आने की उम्मीद जता रहा है। सावन में रिकॉर्ड पर्यटकों के काशी आने के बाद अब देव-दीपावली पर गंगा पार भी दो लाख दिये जलाए जाएंगे।

वाराणसी व मिर्ज़ापुर मंडल की पर्यटन उप निदेशक प्रीति श्रीवास्तव ने बताया कि देव दीपावली सात नवंबर को मनायी जाएगी। इस बार देव दीपावली पर 10 लाख दीये जलाये जाने की योजना है। इनमें आठ लाख काशी के अर्धचंद्राकार घाटों पर जलेंगे और दो लाख दीये घाट के उस पार जलाये जाएंगे। उन्होंने बताया कि गंगा पार रेत पर जलने वाले दीये पक्के घाटों से नहीं दिखते इसलिए उस पार फ्लोटिंग प्लेटफार्म या पांटून का इस्तेमाल कर दीपक जलाये जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: बाराबंकी: बेसहारा पशु के सामने आने से पलटी पिकअप, 27 घायल, तीन की हालत गंभीर

संबंधित समाचार