बरेली: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का कार्यक्रम निरस्त

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महाराष्ट्र के राज्यपाल के आगमन को लेकर चल रहीं तैयारियां धरी की धरी रह गईं। दोपहर में उनके न आने की सूचना मिलने के बाद अधिकारियों ने भी कहीं न कहीं राहत की सांस ली। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का शुक्रवार की शाम को जिले में आगमन होना था। सीएसएमआई …

बरेली, अमृत विचार। महाराष्ट्र के राज्यपाल के आगमन को लेकर चल रहीं तैयारियां धरी की धरी रह गईं। दोपहर में उनके न आने की सूचना मिलने के बाद अधिकारियों ने भी कहीं न कहीं राहत की सांस ली। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का शुक्रवार की शाम को जिले में आगमन होना था।

सीएसएमआई एयरपोर्ट मुंबई से सरकारी हेलीकॉप्टर से चलने के बाद उन्हें शाम को बरेली एयरपोर्ट पहुंचना था। रात्रि विश्राम के बाद सुबह एटा और कासगंज में कार्यक्रम में जाना था। कुल मिलाकर राज्यपाल का 23 घंटा 20 मिनट का कार्यक्रम था। शनिवार शाम को उनकी रवानगी होनी थी।

उनके आगमन को लेकर तैयारियां मुकम्मल हो चुकी थीं। सुरक्षा का खाका भी खींच दिया गया था, लेकिन शनिवार की दोपहर अचानक प्रशासन को अपरिहार्य कारणों से राज्यपाल के न आने की जानकारी मिली। सिटी मजिस्ट्रेट राकेश गुप्ता ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से राज्यपाल का कार्यक्रम निरस्त हुआ है।

ये भी पढ़ें- बरेली: नार्दन रेलवे मैन्स यूनियन ने किया निजीकरण का विरोध, दी ये चेतावनी

संबंधित समाचार