मुकेश जे भारती और मंजू भारती ने खरीदा अपने सपनों का घर, पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने किया शुभारंभ
मुंबई। हाल ही में अभिनेता मुकेश जे भारती और मंजू भारती ने अपने सपनों का घर मुंबई के सबसे पॉश इलाके की सबसे ऊंची इमारत पर खरीदा। जिसका शुभारंभ करने पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार मुंबई पहुंचे। इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री मंत्री का भव्य स्वागत किया गया और उन्होंने अपने करकमलों से रिबन काटकर …
मुंबई। हाल ही में अभिनेता मुकेश जे भारती और मंजू भारती ने अपने सपनों का घर मुंबई के सबसे पॉश इलाके की सबसे ऊंची इमारत पर खरीदा। जिसका शुभारंभ करने पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार मुंबई पहुंचे। इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री मंत्री का भव्य स्वागत किया गया और उन्होंने अपने करकमलों से रिबन काटकर नए घर का शुभारंभ किया। वहीं मुकेश और मंजू को गृहप्रवेश पर हार्दिक शुभकामनाए दीं।

इस अवसर पर मुकेश और मंजू के बॉलीवुड के दोस्त अभिनेता अध्विक महाजन, नेहा महाजन, फेमस टैरो कार्ड रीडर मुनीशा खेतवनि, ऐक्ट्रेस इलेना टूटेजा आए। जिन्होंने मुकेश और मंजू के घर की बहुत प्रशंसा की और उन्हें हार्दिक बधाई दी। मुकेश और मंजू ने पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार का मुंबई पहुंचने के लिए शुक्रिया अदा किया। बता दें पूर्व केंद्रीय मंत्री मंत्री ने इस शुभ अवसर पर मुकेश और मंजू को बरेली का नाम फिल्मजगत में और भी रोशन करने का आशीर्वाद दिया।
ये भी पढ़ें- राजू श्रीवास्तव के निधन पर अभिनेता मुकेश जे भारती ने व्यक्त किया शोक, कहा- हमने एक महान कलाकार खो दिया
