लखनऊ: सीएम योगी ने भाजपा और सहयोगी दलों को किया सम्बोधित, महिला सदस्यों के लिए कही ये बड़ी बात

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र से पहले रविवार को भाजपा और सहयोगी दलों के विधानसभा एवं विधान परिषद सदस्यों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार के मानसून सत्र में हमने 22 सितंबर का दिन दोनों सदनों की महिला सदस्यों के …

लखनऊ, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र से पहले रविवार को भाजपा और सहयोगी दलों के विधानसभा एवं विधान परिषद सदस्यों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार के मानसून सत्र में हमने 22 सितंबर का दिन दोनों सदनों की महिला सदस्यों के लिए आरक्षित रखा है। महिला सदस्यों से अनुरोध करते हुए उन्होंने कहा कि वह राज्य सरकार द्वारा प्रदेश की महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के मद्देनजर चलाए जा रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम के विषय में जरूर बोलें। योगी ने संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना से अनुरोध करते हुए कहा कि इस दिन को विशेष बनाने के लिए महिला सदस्य को दोनों सदनों में पीठासीन अधिकारी बनाएं।

योगी ने कहा कि जो सदस्य सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हो पा रहे हैं वो अपने सचेतक को इसकी जानकारी दे दें, जिससे समय पर कार्यवाही प्रारम्भ हो सके। भाजपा एवं सहयोगी दल के सभी सदस्य तय समय और ज्यादा से ज्यादा समय तक सदन में मौजूद रहें। इस दौरान सरकार के सभी कार्यों का समर्थन करें और अपनी मजबूत स्थिति का एहसास कराएं।

पं. दीनदयाल की जयंती को खास बनाएं

योगी ने कहा कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है। इसको विशेष बनाने के लिए बूथ स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन हो और दीनदयाल जी के विचारों और कार्यों के बारे में लोगों बताएं। गांधी जयंती के अवसर पर गांधी आश्रम में जाकर खादी की कोई न कोई वस्तु जरूर खरीदें। इससे खादी को लेकर समाज में एक अच्छा संदेश जाएगा।

मंच पर मुख्यमंत्री के संग संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, दोनों उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्या के साथ ही सदन के मुख्य सचेतक रामनरेश अग्निहोत्री, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, सहयोगी दल अपना दल (एस) के अध्यक्ष आशीष पटेल और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-लखनऊ : दो से ज्यादा कुत्तों के पालने पर प्रतिबंध, पड़ोसियों की एनओसी जरूरी

संबंधित समाचार