Roger Federer Retirement : काश ये दिन कभी नहीं आता! रोजर फेडरर के रिटायरमेंट पर इमोशनल हुए राफेल नडाल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दुनिया के महान टेनिस खिलाड़ियों में एक रोजर फेडरर ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। 41 साल के फेडरर ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर 4 मिनट 24 सेकेंड का वीडियो पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। रोजर फेडरर अगले सप्ताह लंदन में होने वाले लेवर कप में आखिरी बार फोफेशन …

नई दिल्ली। दुनिया के महान टेनिस खिलाड़ियों में एक रोजर फेडरर ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। 41 साल के फेडरर ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर 4 मिनट 24 सेकेंड का वीडियो पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। रोजर फेडरर अगले सप्ताह लंदन में होने वाले लेवर कप में आखिरी बार फोफेशन लेवल पर खेलते दिखाई देंगे। उन्हें ग्रास-कोर्ट के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। फेडरर के इस ऐलान के बाद फैंस समेत उनके दोस्त और प्रतिद्वंद्वी भी भावुक हो गए।

स्पेन के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने भी फेडरर के रिटायरमेंट पर इमोशनल ट्वीट किया है। नडाल ने ट्विटर पर लिखा, ‘काश! यह दिन कभी नहीं आता! यह मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से और दुनिया भर के खेलों के लिए एक दुखद दिन है। इन सभी वर्षों को आपके साथ साझा करना खुशी के साथ-साथ एक सम्मान और सौभाग्य की बात है। हमने कोर्ट पर और बाहर काफी अद्भुत क्षणों को बिताया है।

24 साल महज 24 घंटे लगते हैं
फेडरर ने अपनी इस यात्रा में अपने प्रशंसकों और प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को धन्यवाद दिया है। फेडर ने कहा, ‘मैं 41 साल का हूं। मैंने 24 वर्षों में 1500 से अधिक मैच खेले हैं। टेनिस ने मेरे साथ पहले से कहीं अधिक उदारता से व्यवहार किया है और अब मुझे यह तय करना होगा कि मेरे करियर का अंत कब है। पिछले 24 साल मेरे लिए शानदार रहे हैं। कभी-कभी ऐसा लगता है कि यह 24 साल महज 24 घंटे में ही हुए हैं। यह एक ऐसा अनुभव है, जैसे कि मैंने पूरी जिंदगी जी ली हो। मेरा सौभाग्य है कि मुझे आप जैसे दर्शकों के सामने और 40 अलग-अलग देशों में खेलने का मौका मिला।

40 बार रोजर फेडरर-राफेल नडाल फाइनल में भिड़े
रोजर फेडरर-राफेल नडाल 24 बार फाइनल में भिड़े, जिसमें नडाल ने 14 और फेडरर ने 10 मैच जीते। दोनों के बीच 40 मैचों में से 20 हार्ड कोर्ट पर, 16 क्ले पर और 4 ग्रास पर हुए हैं। नडाल क्ले (14–2) और आउटडोर हार्ड कोर्ट (8–6) पर फेडरर से आगे रहे। वहीं फेडरर ने ग्रास (3–1) और इनडोर हार्ड कोर्ट (5–1) पर बढ़त हासिल की।

ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के मामले में तीसरे नंबर फेडरर

  • राफेल नडाल (स्पेन)- 22 (ऑस्ट्रेलियन-2, फ्रेंच-14, विम्बलडन-2, यूएस-4)
  • नोवाक जोकोविच (सर्बिया )- 21 (ऑस्ट्रेलियन-9, फ्रेंच-2, विम्बलडन-7, यूएस-3)
  • रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड)- 20 (ऑस्ट्रेलियन-6, फ्रेंच-1, विम्बलडन-8, यूएस-5)
  • पीट सैम्प्रास (अमेरिका)-14 (ऑस्ट्रेलियन-2, फ्रेंच-0, विम्बलडन-7, यूएस-5)

ये भी पढ़ें : ‘एक दशक में भारतीय महिला हॉकी टीम की प्रगति को देखकर रोमांचित हूं’, Namita Toppo ने लिया संन्यास

 

संबंधित समाचार