Attack On Putin: रूस के राष्ट्रपति पुतिन की कार को बम से उड़ाने की कोशिश, सिक्योरिटी सर्विसेस के कई गार्ड्स निलंबित
मास्को। यूक्रेन युद्ध के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया गया है। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय में क्रेमलिन के सूत्रों ने दावा किया है कि व्लादिमीर पुतिन की लिमोसिन कार पर बमबारी की गई थी और उनकी हत्या की संभावना थी। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन …
मास्को। यूक्रेन युद्ध के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया गया है। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय में क्रेमलिन के सूत्रों ने दावा किया है कि व्लादिमीर पुतिन की लिमोसिन कार पर बमबारी की गई थी और उनकी हत्या की संभावना थी। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस खबर के बाद से राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
बताया जा रहा है कि पुतिन अपने आधिकारिक आवास लौट रहे थे इसी दौरान एक कुछ किलोमीटर पहले ही सुरक्षा दस्ते की पहली कार को एक एंबुलेंस ने रोक दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रूसी राष्ट्रपति की कार के बाएं हिस्से में ‘तेज धमाका’ हुआ था और उसके बाद ‘बहुत धुआं’ भी निकला था। उन्होंने दावा किया कि पुतिन की लिमोजिन कार को सुरक्षित तरीके दूसरी जगह ले जाया गया। इस घटना में पुतिन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था। बाद में उस एंबुलेंस की जांच की गई तो ड्राइविंग सीट पर एक शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि पुतिन पर हमला करने वाला शख्स आत्मघाती हमलावर था।
रिपोर्ट के अनुसार इस संबंध में पुतिन की सुरक्षा सेवा के कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यहीं नहीं पुतिन के आने जाने के बारे में सूचना के लीक होने के बाद उनके कई बॉडीगार्ड को हटा दिया गया है। पुतिन विरोधी जीवीआर टेलिग्राम चैनल ने दावा किया कि पुतिन सुरक्षा खतरे को देखते हुए एक झांसा देने वाले सुरक्षा दस्ते के साथ घटना के समय अपने आधिकारिक आवास लौट रहे थे। बैकअप काफिले में 5 हथियारबंद कारें थीं जिसमें तीसरी कार में पुतिन मौजूद थे।
ये भी पढ़ें:- Resignation: दक्षिणपंथी चुनावी जीत के बाद स्वीडन की प्रधानमंत्री मैग्डेलेना एंडरसन ने दिया इस्तीफा
