राष्ट्रीय कार्यशाला में मुख्यमंत्री बोले- देश की प्रगति में ग्राम पंचायतों की भूमिका अहम
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 58 हजार ग्राम पंचायते हैं। पूरे देश में जितनी भी ग्राम पंचायते हैं, उनमें करीब 23 प्रतिशत ग्राम पंचायतें यूपी में हैं। ऐसे में देश की प्रगति में प्रदेश की ग्राम पंचायतें अहम भूमिका अदा कर सकती हैं और यह तभी होगा जब हमारी ग्राम पंचायतें आत्मनिर्भर होंगी। यह कहना है …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 58 हजार ग्राम पंचायते हैं। पूरे देश में जितनी भी ग्राम पंचायते हैं, उनमें करीब 23 प्रतिशत ग्राम पंचायतें यूपी में हैं। ऐसे में देश की प्रगति में प्रदेश की ग्राम पंचायतें अहम भूमिका अदा कर सकती हैं और यह तभी होगा जब हमारी ग्राम पंचायतें आत्मनिर्भर होंगी। यह कहना है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का।
उन्होंने यह बातें इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में स्मार्ट ग्राम पंचायत विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर कही। इस कार्यशाला का आयोजन भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय ने किया था। इस कार्यक्रम में देश भर से करीब 20 राज्यों के अधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में आये लोगों को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ग्राम पंचायातों को तभी आत्मनिर्भर किया जा सकता है, जब उनको तकनीकि सुविधा उपलब्ध कराई जाये,साथ ही उन्हें तकनीक यानी की हाई स्पीड इंटरनेट से जोड़ा जाये। उन्होंने कहा कि एक मान्यता है कि ग्राम पंचायतों में हाई स्पीड इंटरनेट सेवाओं का विस्तार होने से जीडीपी भी बढ़ाई जा सकती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 30 से 32 फीसदी ग्राम पंचायतों में ही इंटरनेट उपयोग किया जा रहा है। यदि 80 से 85 प्रतिशत ग्राम पंचायतों में हाई स्पीड व्यवस्थाओं का विस्तार कर दिया जाये। तो जीडीपी बढ़ाई जा सकती है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी 58 हजार ग्राम पंचायतों में ढांचागत विकास किया जा रहा है,इसके तहत सड़क,पेय जल,शिक्षा समेत अन्य व्यवस्था की जा रही है,सरकार इसके लिए प्रयासरत है।
यह भी पढ़ें-शिक्षा वाली राजनीति: दिल्ली के मुख्यमंत्री बोले- पंजाब में सरकारी स्कूलों की स्थिति बहुत बुरी है
