भारतीय मूल के कलाकारों ने लंदन में महारानी के सम्मान में बनाया विशाल भित्ति चित्र

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लंदन। ब्रिटेन में भारतीय मूल के दो कलाकारों ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को श्रद्धांजलि देने के लिए उनका विशाल भित्ति चित्र (म्यूरल) बनाया है। महारानी का पिछले सप्ताह निधन हो गया था। गुजरात में जन्मे और पश्चिम लंदन में बसे जिग्नेश तथा यश पटेल गत गुरुवार को 96 वर्षीय महारानी के निधन की खबर सुनने …

लंदन। ब्रिटेन में भारतीय मूल के दो कलाकारों ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को श्रद्धांजलि देने के लिए उनका विशाल भित्ति चित्र (म्यूरल) बनाया है। महारानी का पिछले सप्ताह निधन हो गया था। गुजरात में जन्मे और पश्चिम लंदन में बसे जिग्नेश तथा यश पटेल गत गुरुवार को 96 वर्षीय महारानी के निधन की खबर सुनने के बाद से इस परियोजना पर काम कर रहे हैं जिसे पश्चिम लंदन के हूनस्लो इलाके में एक निश्चित दूरी से देखा जा सकेगा।

ब्रिटेन में भारतीय मूल के लोगों के समूह आईडीयूके ने गो फंड मी वेबसाइट के माध्यम से इस परियोजना के लिए ऑनलाइन चंदा जमा किया है और उन्हें अब तक 1,000 पाउंड से अधिक राशि मिल चुकी है। आईडीयूके ने कहा, ‘‘इस रचना के माध्यम से न केवल महारानी को श्रद्धांजलि दी जाएगी बल्कि यह कलाकृति पूरे ब्रिटेन में हजारों लोगों को आने वाले कई साल तक आकर्षित करती रहेगी।’’

समूह ने कहा, ‘‘जिग्नेश और यश पटेल प्रसिद्ध कलाकार हैं जिनके नाम दुनिया की सबसे बड़ी बबल रैप पेंटिंग बनाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है।’’ भित्ति चित्र का निर्माण हूनस्लो पूर्व में किंग्सले रोड इलाके में दो मंजिला इमारत पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पोर्ट्रेट के रूप में किया गया है।

ये भी पढ़ें:- अमेरिका में विलुप्त होने के खतरे में तीन रंग के चमगादड़

संबंधित समाचार