लखनऊ: सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा हाउस अरेस्ट, कहा- भाजपा सरकार कर रही लोकतंत्र की हत्या

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। आज ऐसा लग रहा है कि प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या हो गयी है। हमकों अपनी बात कहने से रोकने का कार्य हो रहा है। सरकार दमन और जुर्म से हमारी आवाज दबाना चाहती है। यह कहना है समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा का, उन्होंने यह बातें आज उस समय कहीं जब पुलिस …

लखनऊ। आज ऐसा लग रहा है कि प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या हो गयी है। हमकों अपनी बात कहने से रोकने का कार्य हो रहा है। सरकार दमन और जुर्म से हमारी आवाज दबाना चाहती है। यह कहना है समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा का, उन्होंने यह बातें आज उस समय कहीं जब पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया।

विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि यदि जनता के साथ कोई अन्याय हो रहा है,तो उस अन्याय को लेकर आवाज उठाने का काम हम कर रहे हैं और इसीलिए बलपूर्वक हमें रोकने का काम हो रहा है।

उन्होंने बताया कि विधानमंडल कार्यालय के अंदर सिर्फ विधायकों को आज धरना देना था। हम शांति पूर्ण ढंग से धरना देते,इस धरने में केवल 111 विधायक बुलाये गये थे,जो मुख्यमंत्री से जनता की समस्याओं को कहते। लेकिन हमे जनता के मुद्दे उठाने से रोका गया।

मंहगाई,रोजगार और भूख से जनता पेरशान है,लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। हम जनता के विधायक है,विपक्ष में हैं,तो हमारा फर्ज है कि जनता के दुख दर्द को सरकार तक पहुंचाये,लेकिन इससे रोकना लोकतंत्र की हत्या करने जैसा है। उन्होंने कहा जो आपातकाल में जुर्म हुआ था,उससे भी अधिक जुर्म, दमन और अत्याचार भाजपा सरकार में हो रहा है।

यह भी पढ़ें-लखनऊ: सपा के प्रदर्शन पर पुलिस का पहरा, गिरफ्तार कर नेता भेजे गए इको गार्डन

संबंधित समाचार