बहराइच: करंट लगने से युवक की मौत, ई रिक्शा चार्ज करते समय हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बहराइच। राम गांव थाना क्षेत्र के किशनपुर मीठा गांव निवासी एक युवक बुधवार को ई रिक्शा चार्ज कर रहा था। तभी वह करंट की चपेट में आ गया। मौके पर ही करंट लगने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। राम गांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत किशनपुर …

बहराइच। राम गांव थाना क्षेत्र के किशनपुर मीठा गांव निवासी एक युवक बुधवार को ई रिक्शा चार्ज कर रहा था। तभी वह करंट की चपेट में आ गया। मौके पर ही करंट लगने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

राम गांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत किशनपुर मीठा निवासी धर्मेंद्र गुप्ता (30) पुत्र राम बहोरी गुप्ता ई रिक्शा का संचालन करता था। बुधवार सुबह वह संचालन से पूर्व ई रिक्शा चार्ज कर रहा था। तभी प्लग में करंट उतर आया। करंट लगने से युवक नीचे गिर गया।

कुछ ही समय में उसकी मौत हो गई। इससे परिवार के लोग विलखने लगे। गांव के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मालूम हो कि मृतक के परिवार में माता, दो छोटे बच्चे और पत्नी है।

यह भी पढ़ें-रायबरेली: करंट लगने से युवक की मौत, साथी झुलसा, सीएचसी रेफर

 

संबंधित समाचार