बरेली: त्रिवटी नाथ मंदिर में कल से बहेगी रामकथा की रसधारा, देवकीनंदन महाराज सुनाएंगे कथा
बरेली, अमृत विचार। राधा माधव संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में भव्य रामकथा का संगीतमय आयोजन किया जाएगा। सोमवार को त्रिवटी नाथ मंदिर में मंडल द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में पदाधिकारियों ने बताया कि बुधवार से 22 सितंबर तक प्रेमनगर स्थित त्रिवटी नाथ मंदिर में संगीतमय रामकथा का आयोजन किया जाएगा। प्रख्यात कथावाचक डा. देवकीनंदन महाराज कथा …
बरेली, अमृत विचार। राधा माधव संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में भव्य रामकथा का संगीतमय आयोजन किया जाएगा। सोमवार को त्रिवटी नाथ मंदिर में मंडल द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में पदाधिकारियों ने बताया कि बुधवार से 22 सितंबर तक प्रेमनगर स्थित त्रिवटी नाथ मंदिर में संगीतमय रामकथा का आयोजन किया जाएगा।
प्रख्यात कथावाचक डा. देवकीनंदन महाराज कथा सुनाएंगे। आयोजन में कृष्ण जन्म, मीरा चरित्र, श्याम प्रभु खाटू चरित्र, नानी बाई का मायरा, नाथ प्राकट्य, सत्यवादी राजा हरीश चंद्र, द्रोपदी स्वयंवर, महारास, मथुरा गमन, कंस वध आदि की कथाएं होंगी। प्रेसवार्ता में जुगल किशोर साबू, मोहन गुप्ता, नवीन गोयल, पंकज अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, रामदयाल मोहता, मुकेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें- बरेली: आसमान में दिखाई दी रहस्यमयी रोशनी की लाइन, लोग हुए हैरान
