भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पहुंचे कानपुर, स्वागत के लिए 100 से ज्यादा बनाए गए द्वार
कानपुर। यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी (Bhupendra Singh Chaudhary) गुरुवार को पहली बार कानपुर पहुंचे। वह कुर्सी संभालने के बाद पहली बार शहर आए हैं। शताब्दी एक्सप्रेस से कानपुर सेन्ट्रल पहुंचे प्रदेश भूपेंद्र सिंह का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। यहां भाजपा के तमाम बड़े नेताओं, विधायक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा …
कानपुर। यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी (Bhupendra Singh Chaudhary) गुरुवार को पहली बार कानपुर पहुंचे। वह कुर्सी संभालने के बाद पहली बार शहर आए हैं। शताब्दी एक्सप्रेस से कानपुर सेन्ट्रल पहुंचे प्रदेश भूपेंद्र सिंह का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। यहां भाजपा के तमाम बड़े नेताओं, विधायक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने शहर में जगह-जगह स्वागत का इंतजाम किया है।
कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन से वह सीधे नौबस्ता स्थित भाजपा क़े क्षेत्रीय कार्यालय जायेंगे। वहां कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों क़े साथ बैठक करने के बाद, वह विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना, सांसद सत्यदेव पचौरी, भाजपा एम एलसी सलिल विश्नोई के घर भी जायेंगे। इसके साथ ही वह कुछ देर क़े लिए केशव भवन स्थित संघ कार्यालय में वरिष्ठ पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।
भूपेंद्र सिंह चौधरी के स्वागत के लिए होर्डिंग-बैनर से शहर को सजाया जा चुका है। वो भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय पदाधिकारियों संग बैठक करेंगे। उसके बाद भाजपा कानपुर उत्तर, दक्षिण एवं ग्रामीण जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। क्षेत्रीय कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने तैयारियां को परखने के लिए दो दिन से कानपुर में डेरा डाले हुए है।
भाजपा उत्तर और दक्षिण जिला इकाई की ओर से स्टेशन से लेकर क्षेत्रीय कार्यालय तक करीब सौ से ज्यादा स्वागत द्वार बनाए गये है। बाकरगंज चौराहा से पहले तक स्वागत की जिम्मेदारी भाजपा उत्तर जिला संभालेगा। उसके बाद स्वागत की जिम्मेदारी दक्षिण जिले के पदाधिकारी संभालेंगे। किदवई नगर चौराहा एवं वृंदावन गेस्ट हाउस चौराहा से पार्टी कार्यालय तक स्वागत किया जाएगा।
यह है पूरा कार्यक्रम
दोपहर 1 बजे- आगमन – क्षेत्रीय कार्यालय नौबस्ता
दोपहर 1 से 1.45 बजे तक – भोजन
दोपहर 2 से 3.30 बजे तक – क्षेत्रीय बैठक- क्षेत्रीय कार्यालय नौबस्ता
3.30 बजे से 4 बजे तक – पत्रकार वार्ता
4 बजे से 5 बजे तक – जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा अध्यक्ष, कानपुर उत्तर, कानपुर दक्षिण और कानपुर ग्रामीण के साथ बैठक
शाम 5 बजे- सतीश महाना, विधानसभा अध्यक्ष के निवास पर भेंट
5.30 से 5.45 बजे- केशव भवन संघ कार्यालय, कारवालो नगर
यह भी पढ़ें:-बरेली: निकाय चुनाव के बाद संगठन में होगा बदलाव- भूपेंद्र चौधरी