अयोध्या: गड्ढे में तब्दील चौड़ी सड़क, शिकायत के बाद अनसुना कर रहा विभाग

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। तहसील मुख्यालय से अमानीगंज को जाने वाली 20 किमी. लंबी सड़क गड्ढा व पोखर में तब्दील हो गई है। यह हाल तब है जब इसी रास्ते जनप्रतिनिधियों व प्रशानिक अधिकारियों का आवागमन होता है, बावजूद इसके स्थानीय लोगों की समस्या पर उनकी नजरें इनायत नहीं होती। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार …

अयोध्या। तहसील मुख्यालय से अमानीगंज को जाने वाली 20 किमी. लंबी सड़क गड्ढा व पोखर में तब्दील हो गई है। यह हाल तब है जब इसी रास्ते जनप्रतिनिधियों व प्रशानिक अधिकारियों का आवागमन होता है, बावजूद इसके स्थानीय लोगों की समस्या पर उनकी नजरें इनायत नहीं होती। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत की गई है, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है।

पिछले 5 वर्षों से बदहाली का शिकार इस सड़क मार्ग पर प्राइमरी स्तर से लेकर डिग्री कॉलेज तक दर्जनों विद्यालय मौजूद हैं। इसी मार्ग से स्कूली बच्चों को प्रतिदिन आना-जाना पड़ता है, कभी कभार बच्चे गिरकर चोटिल हो जाते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इनायतनगर से गुदरही होते हुए महात्मा गांधी से अमानीगंज को जोड़ने वाले इस संपर्क मार्ग पर लोगों का सबसे अधिक आवागमन रहता है। उनका कहना है कि सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे होने की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। बरसात के दिनों में स्थिति बेहद खराब हो जाती है, जिसके कारण वाहन तो दूर पैदल चलना भी दूभर हो जाता है।

इस संपर्क मार्ग पर कोटवा, किनौली, अस्थना, बिसाही, अघियौना, गद्दोपुर, गुदरही, बरगदही, बखत का पुरवा, कृष्णा तारा, रामनगर चौराहा, मंशा मिश्र का पुरवा, बकौली, मुड़ेरवा, ओरवा व महात्मा गांधी सहित प्रमुख बाजारों-चौराहों तथा सैकड़ों राजस्व गांवों को तहसील व ब्लॉक मुख्यालय को जोड़ता है। वहीं ब्रह्म त्रिलोकीनाथ, बड़े बाबा, उजागीर बाबा व महापुरुषन जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल भी मौजूद हैं। लोगों का कहना है कि इस सड़क मार्ग से तहसील मुख्यालय मिल्कीपुर जाने पर 10 किमी. का सफर कम तय करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें-बरेली: 15 से खत्म हो रहा मानसून, पीडब्ल्यूडी ने शुरू करा दिए काम

संबंधित समाचार