भारत जोड़ो यात्रा पर भाजपा का तीखा तंज, वरिष्ठ नेता ने कहा- पहले खुद को भी तो कांग्रेस से जोड़ कर दिखाएं राहुल गांधी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को छलावा बताते हुए आज तीखा तंज कसा और कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के पहले राहुल गांधी खुद को और अपनी पार्टी से बाहर जाने वाले नेताओं को तो कांग्रेस से जोड़ कर दिखाएं। भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने आज …

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को छलावा बताते हुए आज तीखा तंज कसा और कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के पहले राहुल गांधी खुद को और अपनी पार्टी से बाहर जाने वाले नेताओं को तो कांग्रेस से जोड़ कर दिखाएं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने आज यहां अपने निवास पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा में कहा कि जो अपनी पार्टी से भी नहीं जोड़ सके, वो भारत जोड़ने की यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में एक दरबारी गायन होता है कि राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाओ, फिर अध्यक्ष बनाओ।

राहुल गांधी कहते हैं कि मैं नहीं बनूंगा, बीच में वो विदेश यात्रा पर चले जाते हैं। वह पार्टी से कितना जुड़े हैं ये आप सभी जानते हैं। कांग्रेस के अपने पुराने समर्पित लोग, समर्पित नेता कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं और राहुल जी चले हैं देश जोड़ने। प्रसाद ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा उरी एवं बालाकाेट सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांग कर देश की एकता को कमजोर करने वाले राहुल गांधी का सबसे खराब स्तर का पाखंड है। उन्होंने कहा कि राहुल जी आप पहले अपना घर, पार्टी जोड़ लेते तब देश जोड़ने की बात करते।

ये सिर्फ इनका छलावा है और दिखावा है। ये केवल उनको दोबारा नेता बनाने की कवायद है, वह कांग्रेस से पूछना चाहेंगे कि श्री गांधी को कितनी बार लाँच रिलाँच रिलाँच करेंगे।

ये भी पढ़ें:-केजरीवाल ने देश के 80 फीसदी से ज्यादा स्कूल को बताया कबाड़खाने से भी बदतर, प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र

संबंधित समाचार