कर्नाटक के मंत्री उमेश कट्टी का निधन, CM बसवराज और PM मोदी ने जताया दुख
बेंगलुरु। कर्नाटक के मंत्री उमेश कट्टी का मंगलवार रात यहां एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 61 साल के थे। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री और वन मंत्री कट्टी के परिवार में पत्नी, बेटा और बेटी हैं। सूत्रों के मुताबिक, कट्टी यहां डॉलर्स कॉलोनी स्थित …
बेंगलुरु। कर्नाटक के मंत्री उमेश कट्टी का मंगलवार रात यहां एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 61 साल के थे। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री और वन मंत्री कट्टी के परिवार में पत्नी, बेटा और बेटी हैं। सूत्रों के मुताबिक, कट्टी यहां डॉलर्स कॉलोनी स्थित अपने आवास के स्नानगृह में गिर गए थे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।
राज्य के राजस्व मंत्री आर अशोक ने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार, जब कट्टी को अस्पताल लाया गया, तब तक उनकी नब्ज रूक गई थी। उन्होंने कट्टी के निधन को भारतीय जनता पार्टी और बेलगावी जिले के लिए बहुत बड़ी क्षति बताया। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।
ಅರಣ್ಯ ಸಚಿವ, ನನ್ನ ಆಪ್ತ ಸಹೋದ್ಯೋಗಿ ಶ್ರೀ ಉಮೇಶ್ ಕತ್ತಿ ಅವರ ಅಕಾಲಿಕ ನಿಧನದಿಂದ ತೀವ್ರ ದುಃಖಿತನಾಗಿದ್ದೇನೆ. ಅವರ ನಿಧನದಿಂದ ರಾಜ್ಯ ಓರ್ವ ನುರಿತ ಮುತ್ಸದ್ಧಿ,ಕ್ರಿಯಾಶೀಲ ಮುಖಂಡ ಹಾಗೂ ನಿಷ್ಠಾವಂತ ಜನಸೇವಕನನ್ನು ಕಳೆದುಕೊಂಡಿದೆ. ಅವರ ಅಗಲಿಕೆಯ ದುಃಖವನ್ನು ಸಹಿಸುವ ಶಕ್ತಿಯನ್ನು ಆ ಭಗವಂತ ಅವರ ಕುಟುಂಬಕ್ಕೆ ನೀಡಲಿ ಎಂದು ಪ್ರಾರ್ಥಿಸುತ್ತೇನೆ pic.twitter.com/tcfNlw9Cdr
— Basavaraj S Bommai (@BSBommai) September 6, 2022
ನಿನ್ನೆ ತಡರಾತ್ರಿ ರಾಮಯ್ಯ ಆಸ್ಪತ್ರೆಗೆ ಭೇಟಿ ನೀಡಿ ಹೃದಯಾಘಾತದಿಂದ ನಿಧನರಾದ ಆಹಾರ ಸಚಿವ ಶ್ರೀ ಉಮೇಶ್ ಕತ್ತಿ ಅವರ ಪಾರ್ಥಿವ ಶರೀರದ ದರ್ಶನ ಪಡೆದು ಕುಟುಂಬದವರಿಗೆ ಸಾಂತ್ವನ ತಿಳಿಸಲಾಯಿತು.
ಓಂ ಶಾಂತಿಃ pic.twitter.com/Eo3qeuxo3P
— Basavaraj S Bommai (@BSBommai) September 7, 2022
सीएम बोम्मई ने ट्वीट किया कि मेरे घनिष्ठ सहयोगी श्री उमेश कट्टी, वन मंत्री जी के असामयिक निधन से गहरा दुख हुआ। उनके निधन से राज्य ने एक कुशल राजनयिक, सक्रिय नेता और निष्ठावान लोक सेवक खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि प्रभु उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
Shri Umesh Katti Ji was an experienced leader who made rich contributions to Karnataka’s development. Pained by his demise. My thoughts are with his family and supporters in this tragic hour. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 7, 2022
मोदी ने भी शोक जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया कि श्री उमेश कट्टी जी एक अनुभवी नेता थे जिन्होंने कर्नाटक के विकास में भरपूर योगदान दिया। उनके निधन से आहत हूं। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं।
ये भी पढ़ें : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज से आगाज, श्रीपेरूम्बुदूर में राहुल ने पिता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी
