हल्द्वानी: यूकेडी ने गोलू देवता ने लगाई पेपर लीक मामले में न्याय की गुहार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। भर्ती घोटाला मामलें की जांच को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल भगवान की शरण में जा पहुंचा है। मंगलवार को उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता न्याय के देवता कहे जाने वाले गोलू देवता की शरण में गए। जहां उन्होंने गोलू देवता से यूकेएसएसएससी मामले को लेकर न्याय की गुहार लगाई। कार्यकर्ताओं का कहना …

हल्द्वानी, अमृत विचार। भर्ती घोटाला मामलें की जांच को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल भगवान की शरण में जा पहुंचा है। मंगलवार को उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता न्याय के देवता कहे जाने वाले गोलू देवता की शरण में गए। जहां उन्होंने गोलू देवता से यूकेएसएसएससी मामले को लेकर न्याय की गुहार लगाई।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि अभी तक पेपर लीक मामले में जो भी जांच हुई है, उसमें केवल छोटी-छोटी मछलियों को ही स्पेशल टास्क फोर्स ने पकड़ा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें सरकार की जांच पर भरोसा नहीं है। इस मामले में गोलू देवता ही केवल न्याय कर सकते हैं।

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि जांच सही दिशा में जा रही होती दो पूर्व जिला पंचायत सदस्य के अलावा कई और बड़े लोग भी एसटीएफ की गिरफ्त में होते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब उन्हें केवल गोलू देवता के न्याय पर भरोसा है। इस मामले में बड़े-बड़े लोग जिन्होंने उत्तराखंड के बच्चों के भविष्य के साथ छल किया है उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए।

संबंधित समाचार