लखनऊ: केजीएमयू के कर्मचारियों के प्रदर्शन पर बोले डिप्टी सीएम, जल्द होगा समस्याओं का समाधान, नहीं माने कर्मचारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्मंत्री ब्रजेश पाठक का एक बयान आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि केजीएमयू में कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री से बात की गयी है। जल्द ही कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा। लेकिन कर्मचारियों ने उपमुख्यमंत्री के बयान के बाद भी अपना प्रदर्शन वापस नहीं लिया …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्मंत्री ब्रजेश पाठक का एक बयान आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि केजीएमयू में कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री से बात की गयी है। जल्द ही कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा। लेकिन कर्मचारियों ने उपमुख्यमंत्री के बयान के बाद भी अपना प्रदर्शन वापस नहीं लिया है। कर्मचारियों का साफ कहना है, जब तक उनकी मांगों को लेकर आदेश जारी नहीं होगा,तब तक वह काम पर नहीं लौटेंगे।
दरअसल, आज कर्मचारी परिषद के बैनर तले केजीएमयू के सैंकड़ों कर्मचारियों ने कामकाज बंद कर दिया है। 8 बजे से शुरू हुई ओपीडी में एक भी पर्चा कर्मचारियों ने नहीं बनने दिया है। लंबे समय से केजीएमयू के कर्मचारी कैडर पुनर्गठन समेत अन्य मांगों को लेकर शासन से अपील कर रहे थे कि उनकी मांगें जल्द से जल्द पूरी की जाए इसको लेकर कई बार आंदोलन भी हुआ।
लेकिन मांगे पूरी ना होने पर आज कर्मचारियों ने पूरी तरीके से काम बंद कर दिया,ओपीडी में इलाज ठप होने से केजीएमयू परिसर में हजारों मरीज इलाज के लिए दरबदर भटक रहे हैं। ओपीडी हॉल में करीब 400 कर्मचारी बैठे रहे और अपनी मांगों को पूरा करने के लिए लगातार नारेबाजी करते रहे । कर्मचारियों की मांग है कि कैडर पूनर्गठन और पीजीआई के सामान वेतनमान नहीं मिलेगा,तब तक आन्दोलन खत्म नहीं होगा।
केजीएमयू कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया है कि उपमुख्यमंत्री जी का एक वीडियो जारी हुआ है, जिसमें हमारी मांगों को जल्द पूरा करने की बात कही गयी है। लेकिन जबतक आदेश नहीं आ जाता तब तक हमारा प्रदर्शन बंद नहीं होगा।
यह भी पढ़ें-लखनऊ: केजीएमयू में ओपीडी सेवाएं ठप, मांगों के लिए कर्मचारी बैठे धरना पर
