लखनऊ : गर्भवती की मौत पर ससुराल पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर ससुराल पक्ष ने गर्भवती की बुरी-तरह से पिटाई कर दी। हालत नाजुक होने पर गर्भवती को ठाकुरगंज थानाक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सोमवार को इलाज के दौरान गर्भवती की मौत हो गई। इस पर आक्रोशित परिजनों ने हंगामा करते हुए ससुराल पक्ष …

अमृत विचार, लखनऊ। दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर ससुराल पक्ष ने गर्भवती की बुरी-तरह से पिटाई कर दी। हालत नाजुक होने पर गर्भवती को ठाकुरगंज थानाक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सोमवार को इलाज के दौरान गर्भवती की मौत हो गई। इस पर आक्रोशित परिजनों ने हंगामा करते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत करवाया और मृतका के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।

मूलरूप से फरूर्खाबाद जनपद के मऊदरवाजा थानाक्षेत्र निवासिनी नगीना का निकाह एक साल पहले शमी से हुआ था। मृतका के परिजनों ने बताया कि निकाह के वक्त उन्होंने शमी व उसके घर वालों काफी दहेज दिया था। इसके बावजूद शमी दहेज में बाइक और मकान देने के लिए नगीना को प्रताड़ित करता था।

विरोध करने पर वह उसके साथ मारपीट करता था। उन्होंने बताया कि जब उनकी बेटी गर्भवती हुई तो ससुराल पक्ष जबरन गर्भपात करने के लिए उससे मारपीट करते थे। जब उनकी बेटी ने गर्भपात करने से इंकार किया तो शमी ने गर्भवती के पेट पर लात मार दी और हालत बिगड़ने पर उसे मायके में छोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने गर्भवती को फरूर्खाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने गर्भवती को लखनऊ रेफर कर दिया। सोमवार को इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें:- सोनभद्र: संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला विवाहिता का शव, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

संबंधित समाचार