लखीमपुर-खीरी: दूसरी महिला के साथ रह रहा था पति, घर पहुंची पत्नी, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। शहर में एक युवक दूसरी महिला के साथ रह रहा था। शनिवार को उसकी पत्नी घर पहुंच गई और हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। आरोप है कि पति उसके भाई व महिला ने मिलकर पत्नी को मारा पीटा, कपड़े फाड़ दिए और उसका पर्स छीन लिया। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। …

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। शहर में एक युवक दूसरी महिला के साथ रह रहा था। शनिवार को उसकी पत्नी घर पहुंच गई और हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। आरोप है कि पति उसके भाई व महिला ने मिलकर पत्नी को मारा पीटा, कपड़े फाड़ दिए और उसका पर्स छीन लिया। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शहर के मोहल्ला हाथीपुर में रहने वाला ललित शुक्ला पिछले कई सालों से सोनम शुक्ला के साथ रह रहा था। पड़ोसी भी यही जानते थे कि दोनों पति पत्नी है।

शनिवार को शालिनी शुक्ला नाम की एक महिला उसके घर पहुंची। उसने खुद को ललित की पत्नी बताया। उसके पास पर्याप्त सबूत थे कि वह ललित शुक्ला की पत्नी है। उसको देखकर विवाद शुरू हो गया। शालिनी का आरोप है कि उनके घर पहुंचते ही सभी ने गाली गलौज शुरू कर दी। सत्य प्रकाश ने अभद्रता की। सभी ने मिलकर उसको मारापीटा और उसका पर्स और सोने की चेन लूट ली। उसके कुछ जरूरी कागजात भी छीन लिए। महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

शालिनी ने बताया कि मेडिकल कालेज में नौकरी करती है और लखनऊ में रहती है। शालिनी मूल रूप से सीतापुर की रहने वाली है। शालिनी ने बताया कि वह अपनी नौकरी के चक्कर में लखनऊ में रहती है। लखीमपुर उसका आना जाना कम हो पाता है। इसी का फायदा उठाकर उसके पति सोनम नाम की महिला के पति बतौर पति पत्नी रहने लगा। शालिनी ने बताया कि उसका अभी तलाक नहीं हुआ है। बिना उसके तलाक पति दूसरी शादी कैसे कर सकता है। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: पुल निर्माण की मांग को लेकर छात्रों और ग्रामीणों ने ढखेरवा मार्ग किया जाम

 

संबंधित समाचार