IIT बॉम्बे ने जारी की जेईई प्रोविजनल की आंसर-की, ऐसे करें डाउनलोड

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

जिन उम्मीदवारों ने जेईई एडवांस की परीक्षा दी थी उनके लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, आईआईटी बॉम्बे ने आधिकारिक तौर पर जेईई एडवांस की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। ये जेईई प्रोविजनल उत्तरकुंजी 2022 ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.nic.in पर जारी की गई है। बता दें इस परीक्षा में शामिल …

जिन उम्मीदवारों ने जेईई एडवांस की परीक्षा दी थी उनके लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, आईआईटी बॉम्बे ने आधिकारिक तौर पर जेईई एडवांस की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। ये जेईई प्रोविजनल उत्तरकुंजी 2022 ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.nic.in पर जारी की गई है। बता दें इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपनी आंसर-की देख सकते हैं। साथ ही इस जेईई प्रोविजनल आंसर-की 2022 पर कल शाम पांच बजे तक यानि डार सितंबर, 2022 तक ऑब्जेक्शन किया जा सकता है। जेईई एडवांस्ड फाइनल आंसर की 2022, 11 सितंबर 2022 को जारी की जाएगी।

बता दें जो उम्मीदवार आईआईटी बॉम्बे के द्वारा 28 अगस्त, 2022 को आयोजित जेईई एडवांस 2022 परीक्षा में शामिल हुए थे। वे अपनी अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि अभी ये उत्तर कुंजी प्रोविजनल है। आईआईटी बॉम्बे, इस आंसर की पर ऑब्जेक्शंस को सॉल्व करने के बाद जेईई एडवांस्ड फाइनल उत्तर कुंजी और रिजल्ट 11 सितंबर, 2022 को जारी करेगा। उत्तर कुंजी में जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2022 में पूछे गए सवालों के सही जवाब शामिल हैं।

महत्वपूर्ण तारीखें

  • जेईई एडवांस 2022 प्रोविजनल उत्तर कुंजी: 3 सितंबर, 2022
  • जेईई एडवांस  प्रोविजनल आंसर की पर ऑब्जेक्शन: 4 सितंबर, 2022 शाम 5 बजे तक
  • जेईई एडवांस्ड फाइनल उत्तर कुंजी 2022: 11 सितंबर, 2022
  • जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2022: 11 सितंबर, 2022

ऐसे देखें आंसर-की

  • आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, JEE Advanced Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • जेईई एडवांस्ड आंसर की 2022 स्क्रीन पर दिखेगी।
  • जेईई एडवांस्ड आंसर की 2022  को डाउनलोड कर एक प्रिंट आउट लें।

ये भी पढ़ें- सीसीआरएएस आयुर्वेद छात्रों के प्रोत्साहन के लिए आया आगे, शोध के लिए मिलेंगे अब 50 हजार रुपए

 

संबंधित समाचार